HPBOSE 10th Result 2022: दसवीं में दो टॉपर
टॉपर की बात करें तो इस साल राज्य को दो टॉपर प्राप्त हुए हैं। मंडी की प्रियंका और देवांगी शर्मा दोनों ने ही परीक्षा में टॉप किया है। इन दोनों को 99 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं। दोनों को 700 में से 693 अंक मिले हैं। अमर उजाला की ओर से सभी को शुभकामनाएं। हिमाचल बोर्ड दसवीं में कुल 78,573 छात्र पास हुए हैं। बता दें कि टॉप 10 में कुल 77 छात्र शामिल हैं। इनमें 67 लड़कियां हैं और 10 लड़के हैं।
HBOSE 10th result 2022: दसवीं का परिणाम अमर उजाला पर चेक करें
छात्र अपना दसवीं का परिणाम अमर उजाला पर भी चेक कर सकते हैं। आपको बस अपना रोल नंबर बॉक्स में डालना होगा- परिणाम को चेक करने के लिए यहां क्लिक करें-
HPBOSE 10th Result