सितंबर के महीने में छुट्टियों का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों को इस महीने बस दो छुट्टियों पर ही संतोष करना पड़ेगा। इस महीने में शनिवार-रविवार के अलावा सिर्फ दो ही छुट्टी मिलने वाली हैं।
इस साल का नौवां महीना आज से शुरू हो गया है। साल 2024 खत्म होने में बस अब 4 महीने ही बचे हैं। हालांकि स्कूल और कॉलेज में पढ़ रहे विद्यार्थियों को छुट्टियों का इंतजार रहता है। वहीं बच्चों को भी छुट्टी के दिन पर घूमने जाने की प्लानिंग कर लेते हैं। आज, रविवार से सिंतबर महीना शुरू हो गया है। लेकिन सिंतबर में छुट्टियों के इंतजार में बैठे बच्चों को बता दें कि इस महीने सिर्फ दो ही अतिरिक्त अवकाश मिलने वाले हैं। सितंबर के महीने में शनिवार और रविवार को छोड़कर सिर्फ 2 दिन त्योहार पर ही छुट्टी मिलेगी।
विज्ञापन
16 सितंबर को ईद-ए-मिलाद के दिन स्कूलों में अवकाश रहेगा। 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा और अनंत चतुर्दशी के दिन भी स्कूलों में अवकाश हो सकता है। हालांकि कई जगहों पर विश्वकर्मा पूजा के दिन का अवकाश नहीं मिलता, तो कई स्थानों पर धूमधाम से इस दिन को मनाया जाता है, और अवकाश भी होता है। हालांकि अक्तूबर माह में जरूर कुछ छुट्टियां मिलेंगी। गांधी जयंती, विजय दशमी और दीपावली जैसे त्योहार अक्तूबर माह में ही हैं। अक्तूबर माह लंबी छुट्टी का इंतजार करने वाले विद्यार्थियों के काफी अच्छा बीतेगा।