फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Diwas Speech: हिंदी दिवस के लिए तैयार करें ये छोटा और सरल भाषण, फटाफट हो जाएगा याद

Wed, 13 Sep 2023 12:53 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

14 September Hindi Diwas Speech: हिंदी दिवस पर स्कूलों-कॉलेज और सरकारी कार्यालयों में कई कार्यक्रमों का आयोजन होता है। अगर आप हिन्दी दिवस पर भाषण देने वाले हैं तो उसके लिए आपको यहां से आईडिया मिल जाएगा। 
 
विज्ञापन
hindi diwas speech - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Hindi Diwas 2023 Speech: 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह पूरे भारतवर्ष को जोड़ने वाली भाषा हिन्दी पर गर्व करने का दिन है। भारत ही नहीं, बल्कि कई देशों में हिन्दी बोलने वाले लोग रहते हैं। हिंदी दिवस पर स्कूलों-कॉलेज और सरकारी कार्यालयों में कई कार्यक्रमों का आयोजन होता है। सरकारी दफ्तरों में हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया जाता है। अगर आपके आस-पास भी किसी ऐसे कार्यक्रम का आयोजन होने वाला है, तो आप इस भाषण की मदद से लोगों तक अपनी बात रख सकते हैं और सबका दिल जीत सकते हैं. यहां से आपको अपनी स्पीच के लिए आइडिया मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिन्दी दिवस का भाषण (Hindi Diwas Speech)

आदरणीय मुख्य अतिथि, गुरुजन और मेरे प्रिय साथीगण...
आज हम एक खास और महत्वपूर्ण दिन के उपलक्ष्य में यहां एकत्र हुए हैं। हर साल 14 सितंबर को हम हिंदी दिवस के रूप में मनाते हैं, और इस दिन का महत्व हमारे देश के लिए अत्यधिक है।

स्वतंत्रता संग्राम के बाद, हमारे देश ने 14 सितंबर 1949 को हिंदी को अपनी राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। इसके बाद, हर साल हिंदी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 1953 से हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने से हम अपनी भाषा के प्रति गर्व महसूस करते हैं और हमारे संस्कृति और एकता को साझा करते हैं।

हम सभी जानते हैं कि भारत एक विविध देश है, जहां अनेक भाषाएं, जातियां, और संस्कृतियां मिलती हैं। इतनी विविधताओं के बाद भी हिंदी भाषा वह माध्यम है जो हम सभी को एक साथ आने का और एकता के सूत्र में बंधने का रास्ता दिखाती है। हम भारतीय इस विविधता में एकता की शक्ति को समझते हैं और हिंदी को एक माध्यम के रूप में सराहते हैं, जो हमारे सभी भारतीय बंधनों को मजबूत बनाता है।

आज के समय में अन्य भाषाएं भी महत्वपूर्ण हैं, लेकिन हिंदी भाषा का अपना विशेष स्थान है। जैसे कि आपकी मां का स्थान कोई और नहीं ले सकता, वैसे ही हिंदी भाषा का स्थान भी कोई और नहीं ले सकता है। हिंदी हमारी भाषा है, हमारी आत्मा का हिस्सा है, और हमारी पहचान है।

ऐसा देखने में आता है कि कुछ लोग हिन्दी बोलने में शर्म महसूस करते हैं। उन्हें लगता है कि अगर वो हिन्दी भाषा का इस्तेमाल करेंगे तो लोग उन्हे गंवार समझेंगे, हमें इस सोच को बदलने की जरूरत है और यह समझने की जरूरत है कि हिन्दी हमारे शर्मिंदा होने का नहीं, बल्कि गर्व करने का कारण है। अपने भावों की अभिव्यक्ति हम अपनी मातृभाषा के अलावा किसी ओर भाषा में उतने अच्छे से नहीं कर सकते हैं। कोई और भाषा हिंदी का स्थान नहीं ले सकती हैं।

आखिर में, मैं अपने भाषण को कुछ शब्दों में समाप्त करना चाहूंगा -
हिंदी हमारी भाषा है,
वतन है हिन्दुस्तान हमारा - हमारा।
सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा।
जय हिन्द, जय भारत।
धन्यवाद।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें