अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (AMRU), हिमाचल प्रदेश ने राज्य और प्रबंधन कोटा सीटों के लिए HP NEET काउंसलिंग मेरिट लिस्ट जारी की है। राज्य और प्रबंधन कोटा मेरिट सूची में एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए चुने गए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। AMRU चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग (DMER) की ओर से हिमाचल प्रदेश की 85 प्रतिशत राज्य कोटे की सीटों के लिए HP NEET काउंसलिंग 2021 का संचालन कर रहा है।
एचपी नीट एमबीबीएस, बीडीएस काउंसलिंग स्टेट रैंक और एचपी कोटा और प्रबंधन कोटा सीटों की मेरिट सूची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट - amruhp.ac.in पर उपलब्ध कराई गई है। स्टेट कोटा, मैनेजमेंट कोटा और स्टेट मेरिट सूची में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के नाम, उनकी रैंक, NEET 2021 के अंक और NEET ऑल इंडिया रैंक भी शामिल हैं। उम्मीदवार को आवंटित सीट की काउंसलिंग और स्वीकृति के बाद आवंटन पत्र तैयार किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवार दाखिला फीस और दस्तावेज जमा कर सकेंगे।
बता दें कि अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी राज्य के 10 मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में प्रवेश के लिए HP NEET 2021 काउंसलिंग आयोजित करता है। यहां उन कॉलेजों और संस्थानों की पूरी सूची है जहां छात्र बीडीएस और एमबीबीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं :-
- इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज, शिमला
- डॉ राजेंद्र प्रसाद गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, कांगड़ा, टांडा
- डॉ यशवंत सिंह परमार शासकीय मेडिकल कॉलेज, नाहन, सिरमौर
- लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज, नेर-चौक, मंडी
- पंडित जवाहर लाल नेहरू गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, चंबा
- डॉ राधाकृष्णन गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, हमीरपुर
- एचपी गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, शिमला
- हिमाचल डेंटल कॉलेज और अस्पताल, सुंदर नगर, मंडी
- भोजिया डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बुद्ध नालागढ़, सोलन
- हिमाचल दंत चिकित्सा विज्ञान संस्थान, पांवटा साहिब, सिरमौर