हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब आएगा?
हालांकि, अभी हरियाणा बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2022 के परिणाम की घोषणा को लेकर कोई तारीख घोघित नहीं की है। जबकि एचबीएसई यानी हरियाणा बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं के परिणाम की घोषणा 15 जून को दोपहर तीन बजे कर दी गई है। एचबीएसई रिजल्ट जारी होने के बाद, परिणाम आधिकारिक वेबसाइट - bseh.org.in पर उपलब्ध होंगे। जहां से छात्र अपने रोल नंबर और जन्म तिथि के जरिये चेक एवं डाउनलोड कर सकेंगे। जानकारी के अनुसार, दो-तीन दिन बाद 10वीं कक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा। संभवत: 18 जून को 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया जाए।
यह भी पढ़ें :
Board Result 2022: बोर्ड रिजल्ट में कैसे कैलकुलेट होगी 10वीं-12वीं की पर्सेंटेज? जानें आसान फॉर्मूला
HBSE Result 2022: आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा परिणाम