फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा बोर्ड 2021: 100 फीसदी रहा कक्षा 12वीं का रिजल्ट, नहीं आएगी मेरिट लिस्ट

Mon, 26 Jul 2021 04:52 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

इस साल पास प्रतिशत शत-प्रतिशत है। कोई भी उम्मीदवार फेल और कंपार्टमेंटल नहीं किया गया है। बता दें कि इस साल 2.27 लाख से अधिक छात्रों ने हरियाणा बोर्ड कक्षा12वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। 
विज्ञापन
एचबीएसई कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित - फोटो : IStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH), भिवानी ने सोमवार को दोपहर साढ़े तीन बजे कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने परिणाम की घोषणा की। इस मौके पर एचबीएसई के उपाध्यक्ष वीपी यादव और सचिव राजीव प्रसाद भी मौजूद थे। एचबीएसई कक्षा 12वीं का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर शाम पांच बजे से दिखाई देगा। वेबसाइट के अलावा, परिणाम बीएसईएच के आधिकारिक एंड्रॉयड मोबाइल एप 'बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा' पर भी उपलब्ध है।  

विज्ञापन


एचबीएसई के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने कहा कि यह परीक्षा अप्रैल माह में आयोजित की जानी थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण यह परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी और सरकार के निर्देशानुसार इन परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। इस साल पास प्रतिशत शत-प्रतिशत है। कोई भी उम्मीदवार फेल और कंपार्टमेंटल नहीं किया गया है। बता दें कि इस साल 2.27 लाख से अधिक छात्रों ने हरियाणा बोर्ड कक्षा12वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। बोर्ड ने जुलाई 2021 के महीने में मूल्यांकन मानदंड जारी किए थे। मानदंड केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के मूल्यांकन फॉर्मूले के समान थे।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ माध्यमिक (नियमित) परीक्षा के लिए कुल 2,27,585 उम्मीदवारों में से 2,21,263 उम्मीदवारों के परिणाम घोषित किए गए हैं, जिसमें 1,14,416 लड़के हैं और 1,06,847 लड़कियां हैं। स्वयंपाठी परीक्षा के कुल 5,605 उम्मीदवारों के भी परिणाम घोषित किए गए हैं, जिसमें 3,893 लड़के और 1,782 लड़कियां हैं। वहीं, पिछली परीक्षाओं के अंकों में स्पष्टता न होने एवं अन्य कारणों से 3376 और 1,338 उम्मीदवारों का रिजल्ट विसंगति के कारण देरी से जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन


विशेष परीक्षा के लिए कोई शुल्क नहीं 
बोर्ड अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि एचबीएसई कक्षा 12वीं के छात्र, जो किसी भी प्रकार से अंक सुधार के लिए परीक्षा में उपस्थित होना चाहते हैं, उन्हें बिना किसी अतिरिक्त आवेदन शुल्क के बोर्ड की आगामी परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। जो भी उम्मीदवार घोषित परिणाम से संतुष्ट नहीं है तो वह बोर्ड की आगामी परीक्षाओं में भी शामिल हो सकता है। 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें