फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HBSE Exams 2024: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि कल, बिना देरी किए भर लें फॉर्म

Thu, 23 Nov 2023 02:06 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

HBSE Exams 2024: हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड, कल 23 नवंबर को कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण विंडो बंद करने वाला है। सभी छात्र समयसीमा से पहले पंजीकरण कर लें।
विज्ञापन
HBSE Exams 2024 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HBSE Class 10, 12 Exams 2024: हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10, 12 परीक्षा 2024 के लिए आवेदन विंडो फिलहाल खोल रखी है, लेकिन 24 नवंबर को बोर्ड आवेदन विंडो बंद करने वाला है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट - bseh.org के माध्यम से रेग्यूलर उम्मीदवारों के रूप में हरियाणा बोर्ड कक्षा 10, 12 परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

विज्ञापन

आवेदन की अंतिम तिथि

इससे पहले, हरियाणा एचबीएसई आवेदन पत्र 2024 भरने और जमा करने की अंतिम तिथि 21 नवंबर थी। सभी माध्यमिक, वरिष्ठ माध्यमिक (नियमित) और गुरुकुल/विद्यापीठों के प्रमुख 24 नवंबर, 2023 तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर सकते हैं।

विलंब शुल्क के साथ अंतिम तिथि

स्कूलों के प्रमुख 300 रुपये विलंब शुल्क के साथ 25 नवंबर से 28 नवंबर तक और 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ 25 नवंबर से 5 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

इन बातों का रखें ख्याल

बोर्ड ने स्कूलों से यह सुनिश्चित करने को कहा था कि जिन अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन भरे जाने हैं, उनका विवरण स्कूल रिकॉर्ड के अनुसार सही होना चाहिए। ऑनलाइन आवेदन करते समय छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म में अपनी नवीनतम तस्वीर ही अपलोड करनी होगी।

छात्रों और स्कूलों को पंजीकरण के दौरान अगर किसी भी तकनीकी समस्या का सामना करना पड़े रहा है तो वे बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें