HBSE Haryana Board Result 2022: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSEH) भिवानी ने एचबीएसई (HBSE) कक्षा 12वीं के परिणाम 2022 की घोषणा कर दी है। हरियाणा बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 के नतीजे बुधवार, 15 जून को जारी किए गए। टॉप तीन में पांच छात्राओं ने बाजी मारी है।
इस साल हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 87.08 फीसदी रहा है। हरियाणा बोर्ड परिणाम में कक्षा 12वीं की पांच छात्राओं निनदाना की काजल, नरवाना की मुस्कान, पिहौवा की साक्षी, पूनम और श्रुति ने शीर्ष तीन रैंक पाई है। परिणामों में लड़कियों का परीक्षा परिणाम 90.51 तो लडक़ों का परीक्षा परिणाम 83.96 प्रतिशत रहा।