फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HBSE 10th Result 2021: 11 जून को जारी होगा हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

Thu, 10 Jun 2021 04:51 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • कक्षा 10वीं के लिए नियमित 3,18,373 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
  • इनमें 1,74,956 छात्र जबकि 1,43,417 छात्राएं हैं।
  • वहीं, 11,628 विद्यार्थी स्वयंपाठी व कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पंजीकृत थे।
विज्ञापन
हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा रिजल्ट 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा बोर्ड के छात्रों के लिए खुशखबर है। बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं के परिणाम शुक्रवार, 11 जून, 2021 को जारी किया जाएगा। यह जानकारी सूबे के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर की ओर से दी गई है। परिणाम हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। 10वीं बोर्ड के छात्रों के परीक्षा परिणाम को देखने के लिए आसान तरीका और सीधा लिंक यहां दिया गया है। 

विज्ञापन


राज्य के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि 10वीं कक्षा के परिणाम आंतरिक मूल्यांकन के जरिये तैयार किए गए हैं। 11 जून को परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि अभी 12वीं कक्षा के रिजल्ट की तारीख जारी नहीं की गई है। 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट भी जल्द ही तैयार कर लिया जाएगा। विद्यालय शिक्षा बोर्ड रिजल्ट घोषित करने की तैयारियों में जुटा है।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की वजह से अभी हालात परीक्षा करवाने के अनुकूल नहीं हैं। अगर कोई विद्यार्थी परीक्षा देना चाहता है, तो परिस्थितियां सामान्य होने के बाद उसके लिए परीक्षा आयोजित की जा सकती है।
विज्ञापन


उधर, हरियाणा बोर्ड के चेयरमैन डॉ जगबीर सिंह के अनुसार, कक्षा 10वीं के लिए नियमित 3,18,373 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 1,74,956 छात्र जबकि 1,43,417 छात्राएं हैं। वहीं, 11,628 विद्यार्थी स्वयंपाठी व कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। 

ऐसे देखें नतीजे HBSE 10th Result 

विज्ञापन

  1. नतीजे देखने के लिए हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिखाई दे रहे हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  3. परिणाम लिंक में परीक्षार्थी अपना रोल नंबर दर्ज करें और परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा।
  4. भविष्य में उपयोग के लिए कक्षा 10वीं के परिणाम को डाउनलोड कर लें या प्रिंट आउट रख लें।

सीबीएसई की तर्ज पर रद्द की थीं परीक्षाएं
गौरतलब है कि कोरोना महामारी के व्यापक प्रकोप को देखते हुए केंद्र सरकार की ओर से सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। इसी तर्ज पर हरियाणा सरकार ने भी हरियाणा विद्यालयी शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। दोनों कक्षाओं के परिणाम आंतरिक मूल्यांकन कार्य के आधार पर तैयार किए गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें