फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana NEET UG 2024: दूसरे राउंड की काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी, दिव्यांग छात्र इन तिथियों में करें रिपोर्ट

Wed, 11 Sep 2024 04:15 PM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Haryana NEET UG Counselling 2024: हरियाणा नीट यूजी में प्रवेश के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। दूसरे राउंड के लिए पंजीकरण प्रारंभ हो चुका है। दिव्यांग उम्मीदवारों को नीचे बताई गई तिथियों में कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन
Haryana NEET UG Counselling 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Haryana NEET UG Counselling 2024: हरियाणा सरकार के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग ने राज्य कोटे के तहत एमबीबीएस, बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए हरियाणा नीट यूजी काउंसलिंग 2024 राउंड 2 की तिथियां घोषित कर दी है। हरियाणा नीट यूजी 2024 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण भी शुरू हो चुका है। बता दें कि राउंड 2 काउंसलिंग 2024 में पंजीकृत उम्मीदवारों के साथ-साथ, पहले से दिए गए विवरणों को संपादित करने, वरीयता के क्रम में पाठ्यक्रमों और कॉलेजों के विकल्प जमा करने और नीट यूजी काउंसलिंग 2024 हरियाणा के दूसरे दौर में भाग लेने की इच्छा भी दिखा सकेंगे। पंडित भगवत दयाल शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज रोहतक की आधिकारिक वेबसाइट uhsrugcounselling.com के माध्यम से उम्मीदवार 14 सितंबर तक विकल्प जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन


दिव्यांग उम्मीदवार 
दिव्यांग उम्मीदवारों को सूचित किया है कि वे दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के अनुसार मानक विकलांगता प्रमाण पत्र के लिए चिकित्सा जांच के लिए 12 और 13 सितंबर को सुबह 10 बजे पंडित बीडी शर्मा रोहतक में रिपोर्ट करें। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, "बिना वैध विकलांगता प्रमाण पत्र के किसी भी उम्मीदवार पर विचार नहीं किया जाएगा।

उम्मीदवार जिनके पास पहले से ही एनईईटी-यूजी 2024 सूचना बुलेटिन में एनटीए, नई दिल्ली द्वारा अधिसूचित नामित केंद्रों द्वारा जारी विकलांगता प्रमाण पत्र है, उन्हें चिकित्सा अधीक्षक, पीजीआईएमएस, रोहतक द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड के समक्ष फिर से उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं है।"
विज्ञापन


हरियाणा नीट काउंसलिंग के माध्यम से सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, निजी-गैर-सहायता प्राप्त मेडिकल और डेंटल मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस सीटें भरी जाएंगी। निजी मेडिकल कॉलेजों - एसजीटी यूनिवर्सिटी, बुधेरा, गुरुग्राम, महर्षि मार्केंडेश्वर यूनिवर्सिटी, साधोपुर, अंबाला, पीडीएम यूनिवर्सिटी, बहादुरगढ़, झज्जर, और अल-फलाह यूनिवर्सिटी, धौज, फरीदाबाद - में भी राज्य नीट यूजी काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश होगा।

राउंड 2 काउंसलिंग के लिए पात्र उम्मीदवार और महत्वपूर्ण तिथि
वे उम्मीदवार जिन्हें राउंड-1 में सीट आवंटित नहीं हुई है या जिन्हें सीटें आवंटित हुईं लेकिन वे शामिल नहीं हुए या जिन्होंने अपग्रेड का विकल्प चुना, वे सभी उम्मीदवार राउंड 2 के लिए पंजीकरण कर सकेंगे। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में राउंड 2 के लिए पूरा हरियाणा नीट एमबीबीएस काउंसलिंग शेड्यूल 2024 देख सकते हैं।
 
हरियाणा नीट यूजी 2024 तिथि
पंजीकरण
विकल्प भरना
राउंड-2 काउंसलिंग में भाग लेने की इच्छा
11-14 सितंबर रात 11:59 बजे तक
सीट आवंटन परिणाम 16 सितंबर
अनंतिम आवंटन सूची पर शिकायतें, 
विज्ञापन

अंतिम आवंटन सूची
14 सितंबर
अनंतिम ट्यूशन शुल्क भुगतान 16 सितंबर से 20 सितंबर शाम 5 बजे तक
ट्यूशन फीस का भुगतान पूरा करने वाले उम्मीदवारों का भौतिक सत्यापन 21-24 सितंबर रात 9 बजे तक
अनंतिम आवंटन पत्र डाउनलोड 24-25 सितंबर
आवंटित कॉलेज में प्रवेश की अंतिम तिथि 26 सितंबर

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें