फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEH: हरियाणा बोर्ड ने निर्धारित की 9वीं से 12वीं के लिए नामांकन रिटर्न भरने की तिथियां, देखें पूरा कार्यक्रम

Tue, 24 Sep 2024 09:17 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BSEH: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने घोषणा की है कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए नामांकन रिटर्न भरने की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। पूरा कार्यक्रम नीचे उपलब्ध है।
 
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BSEH: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने घोषणा की है कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए नामांकन रिटर्न भरने की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। सरकारी/गैर-सरकारी स्थायी रूप से मान्यता प्राप्त एवं स्थायी रूप से सम्बद्ध विद्यालय तथा गुरुकुल/विद्यापीठ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in. पर दिए गए लिंक पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

नोट कर लें सभी महत्वपूर्ण तिथियां

सभी स्कूल मुखिया 25 सितम्बर, 2024 से 9 अक्तूबर, 2024 तक हरियाणा राज्य के विद्यार्थियों के लिए 150 रुपये प्रति विद्यार्थी तथा अन्य राज्यों के प्रवासी विद्यार्थियों के लिए 200 रुपये प्रति विद्यार्थी नामांकन शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन करना सुनिश्चित करें।

इसके बाद, 10 अक्तूबर 2024 से 16 अक्तूबर 2024 तक 100 रुपये विलम्ब शुल्क के साथ , 17 अक्तूबर 2024 से 23 अक्तूबर 2024 तक 200 रुपये विलम्ब शुल्क के साथ , 24 अक्तूबर 2024 से 30 अक्तूबर 2024 तक 300 रुपये विलम्ब शुल्क के साथ तथा 31 अक्तूबर 2024 से 6 नवम्बर 2024 तक 1000 रुपये विलम्ब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

अंतिम तिथि के बाद स्वीकार नहीं होगा आवेदन

बोर्ड ने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी छात्र का आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। विद्यालय को प्रवेश अस्वीकृत पंजी में अंतिम छात्र के प्रवेश पृष्ठ की सत्यापित छायाप्रति अपलोड करनी होगी।

इसके अलावा, कक्षा 9वीं एवं 11वीं के छात्रों के लिए प्रश्न पत्र शुल्क 50 रुपये प्रति छात्र भी निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन जमा करना होगा। नामांकन की अंतिम तिथि के बाद प्रश्न पत्र शुल्क 1000 रुपये या सक्षम प्राधिकार के आदेशानुसार जुर्माना सहित भुगतान करना होगा, अन्यथा प्रश्न पत्र प्राप्त नहीं होने की स्थिति में विद्यालय स्वयं जिम्मेदार होगा।

कक्षा 9वीं, 10वीं एवं 12वीं में अध्ययनरत ऐसे छात्र-छात्राएं, जिनका पूर्व में नामांकन हो चुका है तथा वे परीक्षा में अनुत्तीर्ण हो गए हैं अथवा उन्होंने पुनः उसी कक्षा में प्रवेश ले लिया है, उनका नामांकन फार्म पुनः भेजने की आवश्यकता नहीं है, केवल पंजीकरण अनिवार्य होगा, जिसके लिए प्रति छात्र 100 रुपये का शुल्क भी ऑनलाइन जमा करना होगा।

ऑनलाइन रिटर्न दाखिल करते समय किसी भी तकनीकी परेशानी के लिए हेल्पलाइन नंबर 01664-254300, 254302, तथा टेलीफोन नंबर 01664-244171, 176 एक्सटेंशन 110 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा asenr@bseh.org.in पर ईमेल भी किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें