फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: छठवीं से लेकर आठवीं तक के स्कूल फिर से खुलने जा रहे हैं, यहां पढ़िए डिटेल्स

Wed, 25 Aug 2021 03:11 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

2 सितंबर से छठवीं से लेकर आठवीं तक की कक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित होने जा रही हैं।
विज्ञापन
school open, school, school reopen - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में कक्षा छठवीं, सातवीं और आठवीं के छात्रों के लिए सितंबर में स्कूल फिर से खुलने जा रहे हैं। यह बात गुजरात के शिक्षा मंत्री भूपेंद्रसिंह चुडासमा ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताई है। उन्होंने कहा कि 2 सितंबर से छठवीं से लेकर आठवीं तक की कक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित होने जा रही हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों की वजह से बंद किए गए थे स्कूल
बता दें कि कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के लिए पिछले वर्ष मार्च में गुजरात के स्कूल और कॉलेज को बंद कर दिया गया था। जिसे अब वर्ष 2021 ने  जनवरी माह से चरणबद्ध तरीके से फिर से खोले जा रहे हैं।

फरवरी में शुरू हुए पहली और ग्यारहवीं के स्कूल
कक्षा दसवीं और बारहवीं के साथ स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए स्कूलों और विश्वविद्यालयों को 11 जनवरी से फिर से खोल दिया गया था। इसके बाद 8 फरवरी से कक्षा पहली से ग्यारहवीं को फिर से शुरू किया गया। हालांकि, कोविड-19 की दूसरी लहर के बाद, अप्रैल में कक्षा पहली से नौवीं तक के स्कूल को अनिश्चित काल के लिए स्कूल फिर से बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी किया गया था बयाना
अप्रैल में मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी की गई एक विज्ञप्ति में कहा गया था कि सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा पहली से नौवीं तक की सभी ऑफ़लाइन कक्षाएं सोमवार से अनिश्चित काल के लिए बंद रहेंगी। ऑनलाइन शिक्षा को प्रोत्साहित किया जाएगा। यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया था। हालांकि कोविड-19 मामलों की संख्या में कमी के बाद, कई राज्यों ने हाल ही में शारीरिक कक्षाएं फिर से शुरू कर दी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें