फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात बोर्ड: कोरोना के दौरान पढ़ाई का हुआ कितना नुकसान? परीक्षा से किया जाएगा आकलन

Sun, 04 Jul 2021 06:03 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

कोविड महामारी के दौरान पढ़ाई के नुकसान का आकलन करने के लिए जीएसएचएसईबी निदान कसौटी परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है।
विज्ञापन
जीएसएचएसईबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसएचएसईबी) ने 10 से 12 जुलाई, 2021 तक कक्षा नौवीं, दसवीं और बारहवीं के लिए निदान कसौटी परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह परीक्षा कोविड महामारी के दौरान पढ़ाई के नुकसान का आकलन करने के लिए आयोजित की जाएगी। छात्र अधिक जानकारी जीएसएचएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन

बोर्ड ने बिना डरे परीक्षा देनी की सलाह दी
गुजरात बोर्ड निदान कसौटी परीक्षा केवल अध्ययन-शिक्षण के वर्तमान स्तर को जानने के लिए है। इसलिए, छात्रों को बिना डरे यह परीक्षा देनी चाहिए। निदान परीक्षण के बाद समय-समय पर विभिन्न विषयों की यूनिट टेस्ट आयोजित की जाएगी। निदान कसौटी परीक्षा के प्रश्न पत्र बोर्ड द्वारा 7 जुलाई, 2021 को डीईओ को भेजे जाएंगे। बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट पर प्रश्न पत्र अपलोड करेगा और स्कूल के प्रिंसिपल को एसवीसी द्वारा प्रश्न पत्रों की एक संरक्षित फाइल दी जाएगी। 

गुजरात बोर्ड निदान कसौटी परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियां

  • परीक्षा तिथि - 10 जुलाई से 12 जुलाई 2021
  • उत्तर पुस्तिका जमा करने की तिथि - 13 और 14 जुलाई, 2021
  • परिणाम तैयार करने की तिथि -  30 जुलाई 2021 तक 
  • परिणाम की घोषणा - अगस्त 2021 का पहला सप्ताह

निदान कसौटी परीक्षा के लिए विषय

  • कक्षा 9वीं - गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान
  • कक्षा 10वीं - गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान
  • कक्षा 12वीं - भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, जीव विज्ञान, वाणिज्य के मूल सिद्धांत, मनोविज्ञान आदि।
विज्ञापन

इस वजह से कक्षा 11वीं की नहीं होगी परीक्षा

बता दें कि 11वीं कक्षा के छात्रों के लिए प्रवेश परीक्षा चल रही है, इसलिए इन छात्रों के लिए निदान परीक्षा नहीं रखी गई है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें