GSEB Result 2022 Gujarat Board 12th Result: गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSEB) ने जीएसईबी एचएससी जनरल स्ट्रीम परीक्षा (GSEB HSC General Stream Exams) के नतीजे जारी कर दिए है।
रिजल्ट जारी करने की तारीख की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री जीतू वाघानी द्वारा शुक्रवार, तीन जून, 2022 को की गई। वाघानी ने ट्वीट कर बताया कि गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए GSEB HSC जनरल स्ट्रीम परीक्षा का परिणाम शनिवार, चार जून को जारी किया जाएगा। मंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुसार, जीएसईबी एचएससी जनरल स्ट्रीम यानी कक्षा 12वीं कला और वाणिज्य संकाय के परिणाम सुबह 8:00 बजे जारी किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें :
GSEB Result: गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट, यहां देख पाएंगे परिणाम