फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

देश के टॉप सौ विश्वविद्यालयों में ग्राफिक एरा शामिल

graphic era - फोटो : graphic era

देहरादून, 11 मई। प्लेसमेंट और नई खोजों में कीर्तिमान स्थापित करने के बाद ग्राफिक एरा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया। केंद्र सरकार की देश की 100 टॉप यूनिवर्सिटी की सूची में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने जगह बना ली है। इसके साथ ही इंजीनियरिंग के क्षेत्र में देश के 100 सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में इस यूनिवर्सिटी को शामिल किया गया है। आज दिल्ली में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री श्री रमेश पोखरियाल निशंक ने देश की टॉप यूनिवर्सिटी की सूची जारी की। ग्राफिक एरा को देश भर के सौ शीर्ष विश्वविद्यालयों में स्थान मिलने की खुशी में आज यूनिवर्सिटी में मिठाइयां बांटी गईं। उत्तराखंड का कोई अन्य विश्वविद्यालय टॉप 100 तक नहीं पहुंच सका।



ग्राफिक एरा डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी की शिक्षा के उच्च स्तर, दुनिया की नई टेक्नोलॉजी से सुसज्जित प्रयोगशालाओं, प्लेसमेंट में शानदार कीर्तिमान, नई खोजों और विश्व स्तरीय फैकल्टी के चलते यह विश्वविद्यालय लगातार सफलता की नई पेंग बढ़ा रहा है। केंद्र सरकार की एन. आई. आर. एफ. रैंकिंग के रूप में जारी वर्ष 2020 की टॉप यूनिवर्सिटी की आज जारी की गई है। देश में करीब 965 विश्वविद्यालय हैं, टॉप 100 की सूची में ग्राफिक एरा ने 97 स्थान पाया है। देश के टॉप विश्वविद्यालयों की इस सूची में शामिल होने वाला यह उत्तराखंड राज्य का एकमात्र विश्वविद्यालय है। उत्तराखंड में कुल मिलाकर सरकारी और प्राइवेट 30 विश्वविद्यालय हैं। इसके साथ ही इंजीनियरिंग कैटेगिरी में ग्राफिक एरा टॉप 100 में शामिल हो गया है। देश भर में इंजीनियरिंग की शिक्षा देने वाले 10 हजार 366 संस्थान हैं। इंजीनियरिंग की टॉप सूची में ग्राफिक एरा देश भर 89 वें स्थान पर पहुंच गया है। ग्राफिक एरा को देश के टॉप 100 विश्वविद्यालयों में शामिल होने को उत्तराखंड के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इससे उत्तराखंड को उच्च शिक्षा का हब बनाने की राज्य सरकार की योजना की कामयाबी का एक नया रास्ता खुल गया है।

देश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों और संस्थानों की सूची जारी होते ही ग्राफिक एरा में खुशी की लहर दौड़ गई। कुछ ही मिनटों में विश्वविद्यालय परिसर में मिठाइयां बांटी जाने लगी। ई क्रांफ्रेंस करके बधाई देने का सिलसिला भी शाम तक तेज होता चला गया। इस अवसर पर ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष प्रोफेसर कमल घनशाला ने कहा कि वे इसे तकनीकी व उच्च शिक्षा के लिए समर्पित और विश्व की सबसे नई टेक्नोलॉजी से प्रयोगशालाओं को जोड़ने के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहना के रूप में देखते हैं। इससे हमारी और ज्यादा बेहतर करने जिम्मेदारी भी बढ़ गई है।


डॉ. घनशाला ने कहा कि ग्राफिक एरा नैक से ए ग्रेड प्राप्त करने वाला क्षेत्र का पहला विश्वविद्यालय रहा है। ग्राफिक एरा के तकनीकी क्षेत्र के सभी प्रोग्राम ( बी टेक, एम टेक, एम बी ए, एम सी ए) अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त हैं। इसके अतिरिक्त ग्राफिक एरा एन बी ए से एक्रीडिटेशन (कम्प्यूटर साईंस, इलेक्ट्रानिक्स एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग) पाने वाला उत्तराखंड राज्य का एकमात्र संस्थान है, जो कि विश्वविद्यालय द्वारा प्रदत्त की जाने वाली शिक्षा की उच्च गुणवत्ता, उद्योग जगत की जरूरतों के अनुरूप कोर्स तैयार करने, प्लेसमेंट में नए कीर्तिमान स्थापित करने, प्रयोगशालाओं में दुनिया की सबसे नई टेक्नोलॉजी अपनाने और देश विदेश में उच्च शिक्षित फैकल्टी का परिचायक है। साथ ही ग्राफिक एरा को क्यू एस आई-गेज भी डायमंड कैटेगिरी से नवाज चुकी है।

उन्होंने कहा कि ग्राफिक एरा को देश विदेश में एक के बाद एक उच्च रैंकिंग व एवार्ड मिलना शिक्षकों और छात्र-छात्राओं के साझा कठोर परिश्रम को सुफल है। इन्हीं के कारण ग्राफिक एरा के छात्र-छात्राओं को 40 से 55 लाख रूपये तक के सालाना पैकेज मिले हैं और दुनिया के सभी प्रमुख देशों में इस संस्थान के एलुमिनाई बेहतरीन प्रोफेसनल के रूप में अपनी पहचान बना रहे हैं। इस अवसर पर ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ राकेश कुमार शर्मा और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. संजय जसोला भी मौजूद रहे।

ऑनलाइन कोर्स शुरू करने का रास्ता साफ-
देहरादून, 11 मई। देश के टॉप 100 विश्वविद्यालयों की सूची में शामिल होने के साथ ही ग्राफिक एरा को ऑनलाईन कोर्स शुरू करने का अधिकार मिल गया है। केंद्र सरकार ने यह व्यवस्था की है कि टॉप सौ विश्वविद्यालय बिना किसी अनुमति ऑनलाईन कोर्स शुरू कर सकते हैं। ग्राफिक एरा में इसी सत्र में ऑनलाईन कोर्स शुरू करने की तैयारियां की जा रही हैं। विश्वविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि इस सत्र में कम्प्यूटर एप्लीकेशन, मैनेजमेंट, कॉमर्स समेत कई कोर्स शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। कौन से ऑनलाईन कोर्स शुरू किए जाने हैं, इसकी घोषणा जल्द की जाएगी।
विज्ञापन


अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

-Brand Impact Feature

Next
AU ऐप में पढ़ें