फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPAT Result 2022: ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

Sat, 21 May 2022 02:15 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

GPAT Result 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी की ओर से ग्रेजुएट फॉर्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट, 2022 का आयोजन बीते अप्रैल, 2022 में 9 तारीख को किया गया था। अब उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हुआ है और परिणाम जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
GPAT Result 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

GPAT Result 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी NTA ने ग्रेजुएट फॉर्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट  (GPAT), 2022 का परिणाम जारी कर दिया है। एनटीए ने परिणाम को शुक्रवार, 20 मई, 2022 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया। जिन उम्मीदवारों ने ग्रेजुएट फॉर्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट, 2022 में भाग लिया था, वह अपना परिणाम और स्कोरकार्ड एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट  gpat.nta.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस खबर में हम आपको परिणाम चेक करने की सभी प्रक्रिया से अवगत कराएंगे।

विज्ञापन

GPAT Result 2022: अप्रैल में हुई थी परीक्षा
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी की ओर से ग्रेजुएट फॉर्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट, 2022 का आयोजन बीते अप्रैल, 2022 में 9 तारीख को किया गया था। अब उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हुआ है और परिणाम जारी कर दिए गए हैं। एनटीए की वेबसाइचट पर परिणाम के लिए एक्टिवेट हुए लिंक के माध्यम से उम्मीदवार अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। 

GPAT Result 2022: इतने उम्मीदवार हुए थे शामिल
जानकारी के अनुसार GPAT 2022 परीक्षा के लिए करीब 53 हजार उम्मीदवारों ने अपना पंजीयन कराया था। वहीं, करीब 50 हजार उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था। परीक्षा देशभर के 121 शहरों के 336 परीक्षा केंद्रों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ली गई थी। परिणाम के बाद अब एनटीए की ओर से मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन

कैसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड?

उम्मीदवार स्कोरकार्ड को चेक करने के लिए नीचे दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें।
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gpat.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे GPAT, 2022 के परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि आदि को दर्ज करें और सबमिट करें।
  • अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें