पायथन पर क्रैश कोर्स
पायथन लोकप्रिय प्रोग्रामिंग भाषाओं में से एक है। 32 घंटे के इस क्रैश कोर्स में पांच मॉड्यूल शामिल हैं। इसमें पायथन के लिए छोटी स्क्रिप्ट लिखना और बुनियादी पायथन संरचनाओं का उपयोग करना सिखाया जाएगा। कोर्स में 72 वीडियो लेक्चर, स्टडी मटेरियल और ऑनलाइन क्विज की सुविधा दी गई है। इसके अलावा उद्योग विशेषज्ञों से नई अवधारणा सीखने और नौकरी-संबंधित कौशल विकसित करने का अवसर भी मिलेगा। आप (tinyurl.com/4hrxkmns) लिंक के जरिये इस कोर्स में शामिल हो सकते हैं।
गिट और गिटहब कोर्स
27 घंटे के इस कोर्स में कोड को कुशलतापूर्वक प्रबंधित करने और ओपन सोर्स प्रोजेक्ट में योगदान देने का कौशल सिखाया जाएगा। इसके अलावा आपको रिपॉजिटरी (केंद्रीकृत डिजिटल स्टोरेज) बनाने से लेकर पुल अनुरोधों (डेवलपर के लिए टीम के सदस्यों को सूचित करने की एक प्रणाली) को प्रबंधित करने तक सब कुछ सिखाया जाएगा। (tinyurl.com/3kn78uh3) लिंक के जरिये कोर्स का लाभ उठाया जा सकता है।
ट्रबलशूटिंग और डिबगिंग टेक्निक
प्रभावी ढंग से डीबग करना एक ऐसा कौशल है, जो प्रोग्रामर की विश्वसनीयता और दक्षता को बढ़ाता है। ऐसे में यह कोर्स आपको आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर की कमियों के लिए समाधानों की खोज करने, कंप्यूटर की समस्याओं के मूल कारणों को समझने और अपने कोड की खामियों को सुधारने में सक्षम बनाएगा। कोर्स के चार मॉड्यूल को चौबीस घंटे के भीतर वीडियो लेक्चर, स्टडी मटेरियल और ऑनलाइन क्विज के माध्यम से स जाएगा। इस लिंक (tinyurl.com/3kn78) कौशल के जरिये कोर्स में शामिल हो सकते हैं।
लिनक्स और एसक्यूएल
जहां लिनक्स एक व्यापक ऑपरेटिंग सिस्टम है, अपनी स्थिरता और सुरक्षा के लिए जाना जाता है एसक्यूएल (स्ट्रक्चर्ड क्वेरी लैंग्वेज) रिलेशनल डेटाबेस के साथ काम करने के लिए एक मानक है। टूल्स ऑफ द ट्रेड-लिनक्स और एसक्यूएल ऐसा कोर्स है, जिसमें आप ऑपरेटिंग सिस्टम के प्राथमिक कार्यों और हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के के संबंध के बारे में जानेंगे। इस कोर्स में शामिल की लिंक (tinyurl.com/yc8cy7n3) है।