सिर्फ तिथि में हुआ है बदलाव
एसएससी ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा, "हालांकि, यह देखा गया है कि सर्वर पर भारी लोड के कारण, सिस्टम का रिस्पॉन्स टाइम थोड़ा लंबा है। तदनुसार यह अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है, जिस तक सुविधा 06.10.2024 (शाम 06:00 बजे) से 08.10.2024 (शाम 06:00 बजे) तक लाइव रहेगी। 03.10.2024 के नोटिस में उल्लिखित अन्य सभी नियम और शर्तें समान रहेंगी।"
इससे पहले, अस्थायी उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 6 अक्तूबर थी। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा। उत्तर कुंजी को चुनौती देने की चरण-दर-चरण प्रक्रिया ग्राफिक के माध्यम से समझने के लिए
यहां क्लिक करें।
इतना है चुनौती शुल्क
जो प्रतिभागी प्रारंभिक उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, वे 100 रुपये का गैर-वापसीयोग्य शुल्क देकर तथा अपने दावे के समर्थन में दस्तावेज अपलोड करके उसे चुनौती दे सकते हैं।