फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa Board Exam Result 2022: गोवा बोर्ड ने जारी किए 10वीं और बारहवीं टर्म-1 परीक्षा के परिणाम, ऐस चेक करें

Mon, 16 May 2022 12:42 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Goa Board Exam Result 2022: गोवा बोर्ड बोर्ड की ओर से आयोजित की गई दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा में करीब 40 हजार छात्रों ने भाग लिया था। टर्म -1 बोर्डज परीक्षा का आयोजन दिसंबर और जनवरी के महीने में हुआ था।
विज्ञापन
Goa Board 10th 12th Result 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Goa Board Exam Result 2022: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने कक्षा दसवीं और बारहवीं के लिए आयोजित की गई टर्म-1 परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम को सोमवार 16 मई, 2022 को ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है।  इसके साथ ही हजारों की संख्या में छात्रों का इंतजार अब जाकर समाप्त हो गया है। हालांकि, यह परिणाम केवल छात्रों के संबंधित स्कूलों को ही दिखाई देंगे। स्कूल अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से छात्रों के परिणाम को चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके बाद छात्र अपने -अपने स्कूलों से अपना परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। 

विज्ञापन


Goa Board Exam Result 2022: इतने छात्र हुए थे शामिल
गोवा बोर्ड बोर्ड की ओर से आयोजित की गई दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा में करीब 40 हजार छात्रों ने भाग लिया था। टर्म -1 बोर्डज परीक्षा का आयोजन दिसंबर और जनवरी के महीने में हुआ था। करीब 25 हजार छात्रों ने दसवीं और 15 हजार छात्रों ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा में भाग लिया था। करीब 4 महीने बाद परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। 

Goa Board Exam Result 2022: कैसे चेक करें परिणाम?

गोवा बोर्ड दसवीं और बारहवीं के परिणाम को चेक करने के लिए नीचे दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें।

  • सबसे पहले गोवा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.info पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे स्कूल/संस्थान के लॉगिन आईडी से लॉगिन करें। 
  • अब सभी छात्रों के परिणाम प्रदर्शित हो जाएंगे। 
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें।
  • इसका प्रिंट निकलवा कर छात्रों को सौंप दें।

विज्ञापन

Goa Board Exam Result 2022: छात्रों को कब मिलेंगे परिणाम
गोवा बोर्ड की ओर से टर्म-1 परीक्षा के परिणामों को केवल स्कूलों के लिए जारी किया गया है। छात्र अपने संबंधित स्कूलों से ही परिणाम को प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि, बोर्ड की ओर से टर्म -2 परीक्षा के बाद परिणाम छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। बोर्ड की ओर से टर्म-1 और टर्म-2 परीक्षा में छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम परिणाम को तैयार किया जाएगा। इसके बाद छात्र परिणाम को चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। जानकारी के मुताबिक गोवा बोर्ड की ओर से टर्म-2 परीक्षा के परिणाम की घोषणा जून के आखिरी हफ्ते तक जारी किए जा सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें