ग्रेटर नॉएडा, नॉलेज पार्क 3 स्थित जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट को शिक्षा के क्षेत्र में गुढ़वत्ता बनाये रखने के लिए इसकी सभी ब्रांचो (कंप्यूटर साइंस, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग व सिविल इंजीनियरिंग) नेशनल बोर्ड ऑफ अक्क्रेडिशन के द्वारा मान्यता दे दी गई है। इसके बाद अपनी सभी 6 ब्रांचो में एनबीए अक्रेडिटेशन जीएल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट प्रदेश का पहला संस्थान बन गया है।
बता दें कि किसी भी शैक्षिणिक संस्थान को एनबीए अक्रेडिटेशन के लिए रिसर्च, इंफ्रास्ट्रक्चर, व सामाजिक योगदान में निरंतर रूप से गुढ़वत्ता को बनाये रखना होता है। गत वर्ष जीएल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट की तीन ब्रांच (इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) में एनबीए अक्रेडिटेशन मिल गया था वहीं हाल ही में बाकि तीन ब्रांच (कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल व सिविल) को भी एनबीए अक्रेडिटेशन मिल गया है।
संस्थान के वाईस चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने सभी शिक्षकों व स्टाफ को इस सफलता की बधाई देते हुए कहा कि सस्थान का रिसर्च व इनोवेशन के प्रति समर्पण इस सफलता को प्राप्त करने में बहुत सहायक हुआ है। निदेशक डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि इस सफलता के साथ ही संस्थान कि जिम्मेदारी और बाद गई है।