GBSHSE HSSC Result 2025 Date: बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजों की घोषणा बीते मंगलवार को कर दी है। बीएसईबी ने सबसे पहले 12वीं की परीक्षा के परिणाम जारी किए हैं। इसके बाद, अब देश का एक और राज्य बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे घोषित करने वाला है।
गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने गोवा एचएसएससी परिणाम जारी करने की तारीख और समय की घोषणा कर दी है। बोर्ड की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, गोवा बोर्ड एचएसएससी परिणाम की घोषणा 27 मार्च को शाम 5 बजे करेगा। परिणाम की घोषणा गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.gov.in. पर की जाएगी।