GATE 2024 Answer Key Date: कब आएगी गेट परीक्षा की उत्तर कुंजी?
आईआईएससी बैंगलोर गेट परीक्षा की उत्तर कुंजी (GATE 2024 Answer Key) 21 फरवरी को जारी करेगा। गेट की परीक्षा का आयोजन 3, 4, 10 और 11 फरवरी को देशभर के परीक्षा केंद्रों पर हुआ था। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई थी। पहला सत्र दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक था और दूसरा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक। गेट परीक्षा का रिजल्ट (GATE 2024 Result) 16 मार्च को जारी किया जाएगी और स्कोरकार्ड 23 मार्च, 2024 को जारी किए जाएंगे।
परीक्षा विश्लेषण के अनुसार, छात्रों को कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई) का पेपर कठिनाई का स्तर कम लगा, जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई) का पेपर पिछले साल की तुलना में कठिन था। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (ईई) का पेपर लंबा था लेकिन तुलनात्मक रूप से आसान था।