फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC CSE 2023: यूपीएससी सीएसई मेन्स का साक्षात्कार कार्यक्रम जारी, यहां देखें इंटरव्यू शेड्यूल

Sat, 17 Feb 2024 11:16 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC CSE 2023 Interview Schedule Out: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा के लिए चरण 3 साक्षात्कार कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। व्यक्तित्व परीक्षण मार्च में शुरू होगे। उम्मीदवार इंटरव्यू शेड्यूल नीचे बताए तरीके से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC CSE 2023 Interview: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE 2023) के लिए चरण 3 साक्षात्कार कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। कार्यक्रम के अनुसार, व्यक्तित्व परीक्षण (पीटी) मार्च में शुरू होकर अप्रैल तक चलेंगे। जिन उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए चुना गया है, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर यूपीएससी सीएसई 2023 साक्षात्कार कार्यक्रम देख सकते हैं। 

विज्ञापन

18 मार्च से शुरू होगा व्यक्तित्व परीक्षण

पीटी शेड्यूल में उम्मीदवार का रोल नंबर, साक्षात्कार तिथि और साक्षात्कार सत्र का उल्लेख होता है। 817 उम्मीदवारों के व्यक्तित्व परीक्षण (पीटी) 18 मार्च, 2024 और 9 अप्रैल, 2024 के बीच आयोजित किए जाएंगे।

ये होगा रिपोर्टिंग समय

आयोग ने बताया कि पूर्वाह्न सत्र के लिए रिपोर्टिंग का समय सुबह 9 बजे और दोपहर के सत्र के लिए दोपहर 1 बजे है। आयोग जल्द ही अपनी वेबसाइट पर 817 उम्मीदवारों के साक्षात्कार के लिए ई-समन पत्र जारी करेगा।

नोटिस में कहा गया है, "उम्मीदवारों को सूचित किए गए व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) की तारीख और समय में बदलाव के किसी भी अनुरोध पर आमतौर पर विचार नहीं किया जाएगा।"

मिलेगी यात्रा व्यय की प्रतिपूर्ति

साक्षात्कार के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार में उपस्थित होने के लिए यात्रा व्यय की प्रतिपूर्ति दी जाएगी। यात्रा प्रतिपूर्ति केवल द्वितीय या शयनयान श्रेणी के रेल किराये (मेल एक्सप्रेस) के लिए प्रदान की जाएगी।

जिन उम्मीदवारों ने निर्धारित तिथि और समय के भीतर डीएएफ-II जमा नहीं किया है, उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और पहले निर्देश के अनुसार उस उम्मीदवार को कोई ई-समन पत्र जारी नहीं किया जाएगा।

यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा 15, 16, 17, 23 और 24 सितंबर, 2023 को आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक थी और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक।
विज्ञापन

UPSC Civil Services Exam 2023 Interview Schedule: ऐसे करें डाउनलोड

नोटिस चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 साक्षात्कार अनुसूची लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां चरण 3 व्यक्तित्व परीक्षण कार्यक्रम उपलब्ध होगा।
  • लिंक पर क्लिक करें और एक पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
  • तिथियां और विवरण जांचें और इसे डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें