फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC: बीपीएससी 69वीं मुख्य परीक्षा के लिए आज से करें पंजीकरण, देखें महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन शुल्क का विवरण

Mon, 27 Nov 2023 11:11 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC 69th Main Exam 2023: बीपीएससी 69वीं मुख्य परीक्षा के लिए पंजीकरण आज से शुरू हो रहे हैं। प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
BPSC 69th Mains 2023
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC 69th Main Exam 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने आज, 27 नवंबर को 69वीं मुख्य परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट - bpsc.bih.nic.in पर जाकर 69वीं मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

आवेदन की अंतिम तिथि

जिन उम्मीदवारों ने बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे 69वीं मुख्य 2023 परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। उम्मीदवार बीपीएससी 69वीं मुख्य परीक्षा के लिए 6 दिसंबर, 2023 तक पंजीकरण कर सकते हैं।

8 दिसंबर तक कर सकेंगे सुधार

शेड्यूल के अनुसार, BPSC 69वीं मुख्य एप्लिकेशन एडिट विंडो 8 दिसंबर तक खुलेगी। भर्ती अभियान का लक्ष्य विभाग में कुल 475 पदों को भरना है। बीपीएससी 69वीं प्रारंभिक परीक्षा 30 सितंबर को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित की गई थी और परिणाम 11 नवंबर, 2023 को घोषित किया गया था।

आवेदन शुल्क

सामान्य या अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 750 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि बिहार के एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 200 रुपये का भुगतान करना होगा। विकलांग उम्मीदवारों के लिए भी आवेदन शुल्क 200 रुपये है।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध बीपीएससी 69वीं मुख्य परीक्षा 2023 ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र भरें और शुल्क भुगतान करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंटआउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें