फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GATE 2024: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग परीक्षा का कार्यक्रम हुआ जारी, 30 अगस्त से पंजीकरण शुरू

Sun, 27 Aug 2023 04:21 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

GATE 2024: भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलोर ने गेट परीक्षा 2024 के लिए सूचना विवरणिका (information brochure) जारी कर दी है। पंजीकरण 30 अगस्त से शुरू होंगे। अधिक जानकारी के लिए खबर को पूरा पढ़ें।
 
विज्ञापन
गेट 2024 परीक्षा - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

GATE 2024: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2024) परीक्षा के लिए भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc Bangalore) की ओर से सूचना विवरणिका (information brochure) जारी कर दी गई है। शेड्यूल के अनुसार, पंजीकरण प्रक्रिया 30 अगस्त से शुरू होने की उम्मीद है। उम्मीदवार परीक्षा के लिए IISC GATE की आधिकारिक वेबसाइट - gate2024.iisc.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन

3 जनवरी को आएगा रिजल्ट

बता दें कि गेट 2024 परीक्षा 3, 4, 10 और 11 फरवरी, 2023 को होनी है। इंफोर्मेशन ब्रॉशर के मुताबिक, एडमिट कार्ड 3 जनवरी, 2023 को उपलब्ध कराया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन भारत के 200 से भी अधिक शहरों/कस्बों में किया जाएगा।

30 अगस्त से शुरू होंगे पंजीकरण

बता दें कि पंजीकरण प्रक्रिया मूल रूप से बीते 24 अगस्त को शुरू होने वाली थी। हालांकि, उस तारीख को स्थगित कर दिया गया। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, अब उम्मीदवार आने वाली 30 अगस्त से पंजीकरण कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितंबर, 2023 है। लेट फीस के साथ 13 अक्तूबर, 2023 तक आवेदन कर पाएंगे। उत्तर कुंजी 21 फरवरी को जारी की जाएगी और GATE 2024 के परिणाम 16 मार्च को घोषित किए जाएंगे।

रजिस्ट्रेशन फीस

आवेदन शुल्क नियमित अवधि के लिए महिला/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 900 रुपये और विस्तारित अवधि के लिए 1400 रुपये है। अन्य उम्मीदवारों के लिए, आवेदन शुल्क नियमित अवधि के लिए 1800 रुपये और विस्तारित अवधि (With late Fee) के लिए 2300 रुपये है।

विज्ञापन

जोड़ा गया है एक नया टेस्ट पेपर

कुल 30 टेस्ट पेपर होंगे। टेस्ट पेपर अंग्रेजी में होंगे और पूरी तरह से वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे। पेपर में तीन अलग-अलग प्रकार के प्रश्न आएंगे। पहले बहुविकल्पीय (MCQ), दूसरे बहुविकल्पीय (MSQ) और तीसरे होंगे संख्यात्मक उत्तर प्रकार प्रश्न। उम्मीदवारों को गणना के लिए केवल ऑन-स्क्रीन वर्चुअल कैलकुलेटर मिलेगा। GATE 2024 में डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (DA) पर एक नया टेस्ट पेपर भी जोड़ा गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें