फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GATE 2024: कल खुलेगी गेट आवेदन पत्र में सुधार के लिए विंडो, जानें किन डिटेल्स को कर सकेंगे संपादित

Mon, 06 Nov 2023 03:34 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

GATE 2024: गेट पंजीकरण में हुई त्रुटियों में सुधार करने के लिए कल सुधार विंडो खोली जाएगी। पंजीकृत उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे।
विज्ञापन
गेट 2024 परीक्षा - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

GATE 2024: भारतीय विज्ञान संस्थान कल, यानी 7 नवंबर, 2023 को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2024) परीक्षा के लिए आवेदन सुधार विंडो खोलेगा। जिन भी उम्मीदवारों ने गेट परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे कल से आधिकारिक वेबसाइट - gate2024.iisc.ac.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे।

विज्ञापन

GATE 2024: सुधार करने की अंतिम तिथि

शेड्यूल के अनुसार, GATE आवेदन सुधार सुविधा 11 नवंबर तक उपलब्ध रहेगी। GATE 2024 आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि के साथ GOAPS पोर्टल के माध्यम से लॉग इन करना होगा। उम्मीदवारों को सिर्फ नीचे दिए गए क्षेत्रों में बदलाव करने की अनुमति दी जाएगी-
  • वर्ग (Category)
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • शैक्षिक विवरण
  • पता
  • किस पेपर के लिए उपस्थित होना है

इन चीजों में नहीं कर सकते बदलाव

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि वे GATE 2024 आवेदन पत्र में नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को संपादित नहीं कर पाएंगे। IISc बैंगलोर 3, 4, 10 और 11 फरवरी, 2024 को GATE 2024 परीक्षा आयोजित करेगा। PG इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षण (CBT) मोड में 3 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

GATE 2024: ऐसे करें सुधार

GATE 2024 आवेदन पत्र में बदलाव करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं -
  • GATE 2024 की आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाएं।
  • GOAPS पोर्टल लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • "एप्लिकेशन फॉर्म संपादित करें" लिंक पर क्लिक करें।
  • फॉर्म में सुधार करें और सबमिट पर क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें