फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayush NEET UG 2023: डीम्ड विश्वविद्यालयों में स्ट्रे वैकेंसी राउंड की शुरुआत, ऐसे हो सकेंगे शामिल

Mon, 06 Nov 2023 01:23 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Ayush NEET UG 2023: डीम्ड विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड की काउंसलिंग की शुरुआत हो चुकी है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
ayush neet ug Counselling - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AYUSH NEET UG Counselling 2023: डीम्ड विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए आयुष नीट यूजी काउंसलिंग 2023 स्ट्रे वैकेंसी राउंड की शुरुआत हो चुकी है। डीम्ड विश्वविद्यालयों में आयुष नीट यूजी 2023 के इस दौर में प्रवेश आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति (AACCC) के बजाय संबंधित संस्थानों द्वारा किया जाएगा। 

विज्ञापन

छात्र 18 नवंबर 2023 तक डीम्ड विश्वविद्यालयों में आयुष नीट यूजी काउंसलिंग 2023 स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए आवेदन कर सकते हैं। एएसीसीसी ने कहा कि आयुष नीट यूजी 2023 काउंसलिंग के तीसरे राउंड के बाद खाली रह गई सीटों को संबंधित डीम्ड विश्वविद्यालयों में संस्थान स्तर पर स्ट्रे वैकेंसी राउंड आयोजित करने के लिए वापस कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

एएसीसीसी की तरफ से कहा गया है कि जो उम्मीदवार एएसीसीसी यूजी काउंसलिंग में पंजीकृत हैं और डीम्ड विश्वविद्यालयों के तहत सीटों पर प्रवेश लेना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपने स्तर पर संस्थान द्वारा आयोजित स्ट्रे वैकेंसी राउंड में भाग लेने के लिए संबंधित संस्थानों से संपर्क करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें