फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GATE 2024 Answer Key: गेट परीक्षा की उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र जारी, इस लिंक से तुरंत करें डाइनलोड

Mon, 19 Feb 2024 03:39 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

GATE 2024 Answer Key Out: आईआईएससी बैंगलोर ने गेट परीक्षा के सभी पेपरों की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे नीचे बताए तरीके से उत्तर कुंजी डाउनोलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
GATE 2024 Answer Key - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

GATE 2024 Answer Key: भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलोर ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2024) परीक्षा के सभी पेपरों की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उत्तर कुंजी के साथ आईआईएससी ने प्रश्न पत्र भी जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाकर उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

22 फरवरी को खुलेगी चुनौती विंडो

GATE 2024 उत्तर कुंजी चुनौती विंडो 22 फरवरी को खुलेगी। छात्रों को 22 से 25 फरवरी के बीच अनंतिम उत्तरों को चुनौती देने का अवसर मिलेगा।

GATE 2024 Result Date: 16 मार्च को आएगा रिजल्ट

GATE उत्तर कुंजी 2024 के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए छात्रों को अपेक्षित शुल्क का भुगतान करना होगा। विषय विशेषज्ञ चुनौतियों की जांच करेंगे और अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेंगे। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर, GATE 2024 के परिणाम तैयार किए जाएंगे और 16 मार्च को घोषित किए जाएंगे।

GATE परीक्षा 3, 4, 10 और 11 फरवरी, 2024 को दो सत्रों में आयोजित की गई थी। GATE 2024 स्कोर की मदद से, छात्र भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा प्रस्तावित इंजीनियरिंग स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश ले सकेंगे। इस वर्ष, डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर एक पेपर के साथ 30 पेपरों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

GATE 2024 उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाएं।
  • मास्टर प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी ऑनलाइन के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवारों को दूसरे पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा।
  • अब, अपने पेपर के लिए उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
  • GATE 2024 उत्तर कुंजी पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें