महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन सुधार विंडो 22 फरवरी को खुलेगी और 25 फरवरी, 2024 को बंद हो जाएगी। अंतिम संशोधन विंडो 05 मार्च को खोली जाएगी और 07 मार्च को बंद कर दी जाएगी। एडमिट कार्ड 13 मार्च को जारी किया जाएगा। नीट एमडीए 2024 परीक्षा का आयोजन 18 मार्च, 2024 को किया जाएगा और परिणाम 18 अप्रैल को घोषित किया जाएगा।
परीक्षा शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 3500 रुपये और एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 2500 रुपये है। निर्धारित परीक्षा शुल्क भारत में बैंकों द्वारा जारी किए गए क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड का उपयोग करके या वेब पेज पर उपलब्ध कराए गए अन्य तरीकों से किया जाना चाहिए। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
NEET MDS 2024: ऐसे करें आवेदन
परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध NEET MDS 2024 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को आवेदन लिंक मिलेगा।
- लिंक पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण करें।
- एक बार पंजीकरण हो जाने के बाद, आवेदन पत्र भरें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।