EPFO SSA परीक्षा विवरण
ईपीएफओ एसएसए के पहले चरण की परीक्षा 18, 21, 22 और 23 अगस्त 2023 को हुई थी। एनटीए ने कहा कि कुल 6,46,287 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 2,46,725 उपस्थित हुए।
ईपीएफओ एसएसए 2023 परीक्षा 2674 सामाजिक सुरक्षा सहायक पदों के लिए आयोजित की गई थी और जिन उम्मीदवारों ने ईपीएफओ एसएसए भर्ती परीक्षा के पहले चरण में भाग लिया था, वे अब अपना परिणाम देख सकते हैं।
ईपीएफओ सामाजिक सुरक्षा सहायक (टाइपिंग टेस्ट) के पद के लिए कौशल परीक्षा 19 नवंबर 2023 को आयोजित की गई थी। ईपीएफओ भर्ती अभियान का लक्ष्य सामाजिक सुरक्षा सहायक के कुल 2674 पदों को भरना है। ईपीएफओ एसएसए परिणाम 2023 19 अक्तूबर 2023 को घोषित किया गया था।
ईपीएफओ एसएसए भर्ती प्रक्रिया के पहले तरण में कुल 26,777 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए, जो दूसरे चरण की परीक्षा या कौशल परीक्षण के लिए पात्र हो गए। इनमें से 22,833 उम्मीदवारों ने कौशल परीक्षा दी, जो 19 नवंबर को आयोजित की गई थी।