फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Education Updates 2022: यहां मिलेगा शिक्षा से जुड़ीं विभिन्न परीक्षाओं और प्रवेश प्रक्रिया का अपडेट, पढ़िए

Tue, 19 Apr 2022 07:00 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Education Updates 2022: अब हम वर्तमान में शिक्षा के क्षेत्र जैसे विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं, एडमिशन प्रक्रिया और इनसे जुड़ीं महत्वपूर्ण तारीखों के बारे में एक ही प्लेटफॉर्म पर सूचना उपलब्ध कराएंगे। 
विज्ञापन
Education Updates 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Education Updates 2022: देशभर के विभिन्न राज्यों के करोड़ों छात्र हमेशा ही किसी न किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे होते हैं। ऐसे में छात्र विभिन्न परीक्षाओं के लिए अलग-अलग वेबसाइट के चक्कर काटते रहते हैं। ऐसा करने से उनके समय के साथ-साथ मानसिक मेहनत भी कहीं ज्यादा खर्च होती है। अमर उजाला देश के छात्रों को एक अरसे से शिक्षा और नौकरी के क्षेत्र की हर बड़ी-छोटी अपडेट उपलब्ध कराता रहा है। इस बार अमर उजाला छात्रों के समय को बचाने के लिए एक नई पहल लाया है। अब हम वर्तमान में शिक्षा के क्षेत्र जैसे विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं, एडमिशन प्रक्रिया और इनसे जुड़ीं महत्वपूर्ण तारीखों के बारे में एक ही प्लेटफॉर्म पर सूचना उपलब्ध कराएंगे। 

विज्ञापन

MAH CET 2022: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक
महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MAH CET 2022) के लिए आवेदन की आखिरी तारीख अब नजदीक है। इस परीक्षा के लिए आवेदन की शुरुआत 17 मार्च, 2022 से शुरू कर दी गई थी। 20 अप्रैल, 2022 को MAH CET के लिए आवेदन की आखिरी तारीख है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक इस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है , वह cetcell.mahacet.org पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। MAH CET 2022 परीक्षा का आयोजन 24, 25 और 26 जून, 2022 को किया जाना निर्धारित है। 

CUET 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET 2022) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य छात्र 6 मई, 2022 से पहले तक अपना आवेदन पूरा कर लें। CUET 2022 परीक्षा का आयोजन जुलाई महीने में किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर कर सकते हैं। 

NEET 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक -2022 यानी नीट यूजी के लिए आवेदन की प्रक्रिया 6 अप्रैल, 2022 से जारी है। जिन छात्रों ने अब तक इस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वह अपना आवेदन 6 मई, 2022 से पहले तक आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।

AP EAMCET 2022 के लिए आवेदन जारी
आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग, कृषि और मेडिकल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 अप्रैल, 2022 से शुरू कर दी गई है। परीक्षा प्राधिकरण ने आवेदन की आखिरी तारीख 10 मई, 2022 को निर्धारित की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही आधिकारिक वेबसाइट sche.ap.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

KCET 2022 के लिए पंजीकरण शुरू
कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) की ओर  से कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (KCET 2022) के लिए पंजीकरण/आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं, वह अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in or cetonline.karnataka.gov.in/ugcet पर जाकर कर सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 5 मई, 2022 तक है। इच्छुक उम्मीदवार इससे पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें।
विज्ञापन

MAT 2022 के लिए आवेदन जारी
अखिल भारतीय प्रबंधन संघ (एआईएमए) की ओर से मैनेजमेंट एप्टिट्यूड टेस्ट (MAT 2022) के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। सीबीटी और पीबीटी (1) के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 10 मई, 2022 तक है। वहीं, सीबीटी और पीबीटी (2) के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 23 मई, 2022 निर्धारित की गई है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in पर जाकर कर सकते हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें