ICSI CSEET 2022 के लिए पात्रता मानदंड
कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए, उम्मीदवारों को कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। पिछले साल, आईसीएसआई ने कंपनी सेक्रेटरी कार्यकारी कार्यक्रम के लिए प्रवेश मानदंडों में संशोधन किया था। स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों को अब सीएस कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (CSEET) के लिए उपस्थित नहीं होना पड़ेगा। उन्हें सीएस कार्यकारी कार्यक्रम में सीधे प्रवेश की अनुमति होगी।