फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा : डॉ रमेश पोखरियाल ने छोड़ा पद, बदलावों के लिए जाने गए

Wed, 07 Jul 2021 03:56 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

हालांकि, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के तौर पर डॉ निशंक को क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए याद किया जाएगा। डॉ निशंक के कार्यकाल में कई अहम फैसले और नीतियां लागू की गईं हैं, जो भविष्य की शिक्षा प्रणाली को मजबूत करेंगी।
विज्ञापन
डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, निवर्तमान केंद्रीय शिक्षा मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने बुधवार, सात जुलाई, 2021 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पद छोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। बताया गया है कि डॉ निशंक ने स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण स्वयं इस्तीफा दिया है। वहीं, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे ने भी इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन


डॉ निशंक हाल ही में कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद से वे लगातार बीमार चल रहे थे। वे पोस्ट कोविड डिजीज से जूझ रहे थे। उन्हें 15 दिन से अधिक समय तक दिल्ली स्थित एम्स के आईसीयू में भर्ती रहना पड़ा था। इस कारण कोरोना की दूसरी लहर के बीच, सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा के रद्द करने के निर्णय संबंधी बैठक में भी वे शामिल नहीं हो पाए थे। उनकी अनुपस्थिति में प्रधानमंत्री ने बैठक की अध्यक्षता की थी।

हालांकि, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के तौर पर डॉ निशंक को क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए याद किया जाएगा। डॉ निशंक के कार्यकाल में कई अहम फैसले और नीतियां लागू की गईं हैं, जो भविष्य की शिक्षा प्रणाली को मजबूत करेंगी। 
विज्ञापन


डॉ निशंक के कार्यकाल के कुछ अहम फैसले 

  • मानव संसाधन विकास मंत्रालय को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय में बदलना
  • 1986 की शिक्षा नीति को बदलकर नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को अमलीजामा पहनाना 
  • नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से शिक्षा के ढांचे में आमूल-चूल बदलाव करना
  • जेईई परीक्षा प्रणाली में अभूतपूर्व बदलाव कर उसे चार सत्र में आयोजित करना
  • जेईई परीक्षा को 13 भारतीय भाषाओं में आयोजित करना
  • इंजीनियरिंग और उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों की पढ़ाई मातृभाषा में करने का अवसर देना
  • देश के सभी शैक्षणिक संस्थानों में नवाचार और तकनीकी प्रयोगों को बढ़ावा देना 

मोदी सरकार के कैबिनेट में होना है बदलाव
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के दूसरे कार्यकाल को अभी दो साल ही पूरे हुए हैं। इस बीच, मोदी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा रहा है। कई मंत्रियों की छुट्टी हुई है। वहीं, कई मंत्रियों के दर्जे और प्रभार बदले जा सकते हैं। मंत्रिमंडल में कई नई चेहरे भी शामिल किए जा रहे हैं।

नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री घोषणा देर शाम तक संभव
जानकारी के अनुसार, नए मंत्रियों का शपथग्रहण सात जुलाई, 2021 को शाम छह बजे तक हो सकता है। संभव है कि देर शाम तक नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के नाम की घोषणा भी हो जाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें