गौरतलब है कि लाइव सेशन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. निशंक की ओर से सिर्फ संबोधित किया जाना था। लेकिन लाइव सेशन के दौरान कई विद्यार्थियों ने उन्हें अपने सवाल भेज दिए थे।
छात्रों की शिक्षा मंत्री से मांग : विश्वविद्यालयों की सभी परीक्षाएं भी रद्द की जाए
केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल के संबोधन के दौरान कई छात्र उनके ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं में विश्वविद्यालयों की सभी परीक्षाएं भी रद्द करने की मांग की। छात्रों ने कहा, महोदय, कोविड-19 के डेल्टा वेरिएंट के खतरे के मद्देनजर सभी विश्वविद्यालयों की सभी परीक्षाएं भी रद्द की जानी चाहिए।
सीबीएसई ने स्कूलों से परिणाम की तैयारी करने को कहा
इससे पहले, सीबीएसई ने पहले ही स्कूलों से परिणाम तैयार करने के लिए गणना प्रक्रिया शुरू करने को निर्देशित कर चुका है। बोर्ड ने प्रत्येक स्कूल से प्रिंसिपल की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय परिणाम समिति गठित करने को कहा है। समिति आईटी टीमों की मदद से परिणाम तैयार करेगी और अपलोड करेगी। अंक अपलोड करने के लिए एक पोर्टल आज सक्रिय हो जाएगा। परिणाम 31 जुलाई तक जारी होंगे। जो लोग लिखित परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें पहले ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। इस संबंध में सुविधा सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट - cbse.nic.in पर ऑनलाइन दी जाएगी।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री का संबोधन यहां देखा जा सकता है-
Addressing all the students and other stakeholders regarding board exams. @EduMinOfIndia @cbseindia29 @PIB_India @MIB_India @DDNewslive @transformIndia @mygovindia https://t.co/phBgdeLFei
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) June 25, 2021