वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, देश में डाटा एनालिटिक्स, आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस (एआई) और मशीन लर्निग (एमएल) तथा बायोइनफॉर्मेटिक्स जैसी तकनीक तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में देशभर में डाटा सेंटर पार्क बनाने के लिए जल्द नीति बनाई जाएगी। डाटा सेंटर पार्क में सभी सार्वजनिक संस्थानों का डाटा होगा। जिसमें आंगनबाड़ी, पुलिस स्टेशन से लेकर बड़े-बड़े ऑफिस को डिजिटल से जोड़ा जाएगा। इस काम के लिए छह हजार करोड़ रुपये भारत नेट प्रोग्राम के तहत दिए जाएंगे।
डिजिटल इंडिया की ओर बढ़ रहे भारत में क्वांटम फिजिक्स जैसे विषय अहम भूमिका निभाते हैं। भारत तीसरा सबसे बड़ा व अग्रणी देश होगा जो बड़े स्तर पर इसका इस्तेमाल करेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स तथा आईटी मंत्रालय ने 27 संभावित क्षेत्रों में संयुक्त अनुसंधान के लिए इस्राइल के साथ एक समझौता किया है, जिसमें क्वांटम कंप्यूटिंग शामिल है।