फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2020: नौकरी के लिए बनेगी राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी, जानें क्या बदलेगा

Sat, 01 Feb 2020 06:36 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

Union Budget 2020 Announcement for National Recruitment Agency: वर्ष 2020 के लिए बजट की घोषणा करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (NRA - National Recruitment Agency) की बात की। सीतारमण ने कहा कि देश में एक राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी की स्थापना की जाएगी। अब सवाल है कि ये एजेंसी क्या काम करेगी? इसके जरिए भर्तियों की प्रक्रिया किस तरह संचालित की जाएगी? इस एजेंसी की जरूरत क्यों पड़ी? इन सभी सवालों के जवाब आगे पढ़ें।

क्यों पड़ी जरूरत

राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (NRA) की घोषणा करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अभी अभ्यर्थियों को अलग-अलग विभागों में नौकरी के लिए कई अलग-अलग परीक्षाओं में शामिल होना पड़ता है। ये परीक्षाएं भी विभिन्न एजेंसियों द्वारा अलग-अलग समय पर आयोजित की जाती हैं, फिर चाहे पद एक जैसे ही क्यों न हों। इससे युवाओं के समय, पैसे और मेहनत सब पर बेवजह ज्यादा बोझ आ जाता है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें : यहां खुलेगा देश का पहला राष्ट्रीय पुलिस विवि, इन कोर्सेज की होगी पढ़ाई

क्या होगा एनआरए का काम

निर्मला सीतारमण ने कहा कि अभ्यर्थियों की परेशानी को दूर करने के लिए ही सरकार राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी की स्थापना प्रस्तावित कर रही है। ये एजेंसी एक स्वतंत्र विशेषज्ञ इकाई होगी। इस एजेंसी का काम होगा सरकारी विभागों में गैर राजपत्रित पदों के लिए समान योग्यता परीक्षा का आयोजन करना। ये परीक्षा भी कंप्यूटर मोड पर ही आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी के साथ-साथ सरकार ने हर जिले में एक परीक्षा केंद्र खोलने का प्रस्ताव किया है।

ये भी पढ़ें : Budget 2020: देश के बजट में शिक्षा और नौकरी के क्षेत्र को क्या-क्या मिला 
विज्ञापन


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें