आईआईटी बॉम्बे की ओर से कारोबार एवं व्यावसाय आदि में सफलता के लिए नए विचारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य के साथ 1998 में एक बिजनेस मॉडल प्रतियोगिता यूरेका शुरू की गई थी। इसका आयोजन आईआईटी बॉम्बे की एंटरप्रैन्योरशिप सेल (E-Cell) करती है। यूरेका का उद्देश्य स्टार्ट-अप्स और संभावित स्टार्ट-अप विचारों वाले लोगों को मेंटरिंग, फंडिंग, इन्क्यूबेशन, नेटवर्किंग और कई अन्य अवसरों के माध्यम से बाजार के लिए तैयार स्टार्ट-अप में मदद करना है। इस पहल को यूनेस्को, स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया, आदि जैसी संस्थाओं से सराहना और मान्यता मिली है।
Eureka : पिछले संस्करणों में ये रहे हैं विजेता
यूरेका के पिछले संस्करणों में Zostel, Pratilipi, Dehaat, Leaf, Altan और कई अन्य जैसे बडे़ स्टार्टअप के बिजनेस मॉडल को देखा और उनके लिए तकनीकी मदद के साथ फंडिंग की गई है। वहीं, यूरेका 2021 के विजेता स्टार्टअप ने दुबई वर्ल्ड एक्सपो 2020 में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस साल स्टार्टअप के लिए यूरेका में भाग लेने के लिए पंजीकरण यानी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया खुली हुई है। इच्छुक स्टार्टअप ecell.in/eureka पर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।

Eureka 2022: इस साल ये हैं सहयोगी
यूरेका 2022 का आयोजन Piramal Finance, WebEngage, Arcana, AWS Activate, Chiratae Ventures, Enlightenvc.online, Avaada, Shiru Startup, और We Founder Circle के सहयोग से किया जा रहा है। यूरेका का फाइनल ई-शिखर सम्मेलन 2023 में आयोजित किया जाएगा, जो कि एशिया का सबसे बड़ा दो दिवसीय वार्षिक व्यापार सम्मेलन है।
यूरेका 2022 सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं
यूरेका 2022 सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं है; यह उद्यमियों और स्टार्टअप करने की इच्छा रखने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए सफलता का मार्ग है। अगर आपको लगता है कि आपके पास कोई ऐसा विचार है जो लोगों के जीवन को बदल सकता है और अगली बड़ी चीज बनने की क्षमता रखता है, तो आप
ecell.in/eureka पर रजिस्ट्रेशन करें।