मध्यप्रदेश राष्टीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, एमपी नीट काउंसलिंग 2021 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज बुधवार 22 दिसंबर 2021 से शुरू कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है और मध्यप्रदेश के निवासी है, वह अपना पंजीयन करवा सकते हैं। पंजीकरण की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अपना पंजीयन आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाकर करवा सकते हैं।
विस्तृत शेड्यूल जारी नहीं
एमपी नीट काउंसलिंग 2021 के आधिकारिक नोटिफिकेशन में लिखा गया है कि राज्य स्तरीय काउंसलिंग के विस्तृत शेड्यूल को सुप्रीम कोर्ट में नीट आरक्षण का मामला सुलझने के बाद जारी किया जाएगा।
37 सरकारी और निजी डेंटल/मेडिकल कॉलेज लेंगे हिस्सा
मध्यप्रदेश नीट काउंसलिंग 2021 में राज्य के कुल 37 सरकारी और निजी डेंटल और मेडिकल कॉलेज काउंसलिंग की प्रक्रिया में भाग लेंगे। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई सूचना में कहा गया है कि डीएमई यूजी (एमबीबीएस/बीडीएस कोर्स) के लिए पंजीयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पंजीयन और काउंसलिंग प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर या अपील करने के लिए mpugpgcounselling@gmail.com पर मेल करें। मध्यप्रदेश नीट काउंसलिंग 2021 से जुड़ी अधिक जानकारी और नए अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें।
मध्यप्रदेश नीट काउंसलिंग 2021 के लिए पंजीयन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपना पंजीयन कर सकते हैं।
1. उम्मीदवार सबसे पहले मध्यप्रदेश नीट काउंसलिंग 2021 की आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर दिखाई दे रहे New Profile के ऑप्शन पर क्लिक करें।
3. अब मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना नीट रोल नंबर, 12 अंकों का गोपणीय नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें।
4. अब पंजीयन के लिए मांगी जा रही जानकारी दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
5. सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
6. आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।