दिल्ली विश्वविद्यालय में 2 अगस्त से स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी। आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट entry.uod.ac.in पर जा सकते हैं। बता दें कि वर्तमान में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश चल रहे हैं। वहीं स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए, प्रवेश ज्यादातर मेरिट लिस्ट यानी कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम पर आधारित होते हैं। कुछ कार्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा के आधार पर छात्रों को दाखिला होगा। यूजी मेरिट आधारित प्रवेश के लिए पंजीकरण 2 अगस्त से 31 अगस्त तक होगा।
बढ़ सकता है कट ऑफ
इस साल, यूजी पाठ्यक्रमों के लिए डीयू कट ऑफ अंक अधिक होने की संभावना है, कई छात्रों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड के परिणामों में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। डीयू प्रवेश 2021 के बारे में जानने के लिए यहां पांच बिंदु दिए गए हैं: