फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Board Result 2021: 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, एसएमएस के जरिए ऐसे मंगवाएं परिणाम

Sat, 31 Jul 2021 12:15 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने शनिवार को एक साथ दसवीं और बारहवीं कक्षा का परिणाम घोषित किया। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  ubse.uk.gov.in पर 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी किया गया।
विज्ञापन
उत्तराखंड बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Uttarakhand Board Result 2021: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने शनिवार को एक साथ दसवीं और बारहवीं कक्षा का परिणाम घोषित किया। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  ubse.uk.gov.in पर 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी किया गया। इस साल बारहवीं में 1.24 लाख और दसवीं में 1.48 छात्र- छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। सूबे के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने बोर्ड ऑफिस में दसवीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित किया। आपको बता दें कि इस साल कोरोना वायरस की वजह से कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। इस साल दसवीं कक्षा का रिजल्ट 93.09 फीसदी और 12वीं का रिजल्ट 99.56 फीसदी रहा है।  

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- उत्तराखंड बोर्ड के दसवीं-12वीं के रिजल्ट का लाइव अपडेट पढ़ें

इस साल मेरिट लिस्ट जारी नहीं हुई है।

हाईस्कूल के रिजल्ट में लड़कों ने मारी बाजी, 12वीं में लड़कियां अव्वल
दसवीं में इस साल 147725 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया था जिनमें से 146386 विद्यार्थी पास हुए हैं। दसवीं में लड़कों ने बाजी मारी है। लड़कों का पास प्रतिशत 99.30 रहा है जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 98.86 फीसदी रहा है। इस साल दसवीं का परिणाम 99.09 प्रतिशत रहा है। इसी तरह बारहवीं की परीक्षा में लड़कियां अव्वल रही हैं। 12वीं में इस साल  121705 विद्यार्थी शामिल हुए थे। जिनमें से 121171 विद्यार्थी पास हुए हैं। 12वीं का रिजल्ट  99.56 प्रतिशत रहा है। जिसमें से लड़कों का पास प्रतिशत 99.40 फीसदी और लड़कियों का पास प्रतिशत  99.71 फीसदी रहा है।
विज्ञापन





 

ऐसे देखें दसवीं और बारहवीं कक्षा का परिणाम
-सबसे पहले उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in है।
- यहां होम पेज पर ही आपको दसवीं और 12वीं के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
- जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका 10वीं-12वीं का रिजल्ट खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।

 
विज्ञापन

एसएमएस के जरिए ऐसे मंगवाएं अपना रिजल्ट
दसवीं के छात्र एसएमएस के जरिए अपना रिजल्ट मंगवाने के लिए UK10 स्पेस देकर अपना रोल नंबर दर्ज करें और इसे 56263 पर भेज दें। इसी तरह से 12वीं के छात्र UK12 लिखने के बाद स्पेस देकर अपना रोल नंबर दर्ज करें और इसे 56263 पर भेज दें। इस तरह विद्यार्थियों को एसएमएस के जरिए दसवीं और 12वीं का रिजल्ट मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें-UBSE UK Board Result 2021 Live: हाईस्कूल का 93.09 फीसदी व इंटर का 99.56 फीसदी रहा परिणाम    

पिछले साल दसवीं में 76 फीसदी और 12वीं में 80 फीसदी छात्र हुए थे पास
पिछले साल दसवीं कक्षा में कुल 76.91 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से ज्यादा था। दसवीं कक्षा में 82.65 फीसदी लड़कियां पास हुई थी जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 71.39 फीसदी थी। वहीं, बारहवीं कक्षा में भी लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से ज्यादा था। 12वीं में 83.63 फीसदी लड़कियां पास हुई थी, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 76.68 फीसदी था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें