दिल्ली विश्वविद्यालय ने बताया कि इस दायरे में विश्वविद्यालय सभी घटक कॉलेज, अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और प्रोफेशनल कोर्स पाठ्यक्रमों के छात्रों के साथ ही गैर कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (एनसीडब्ल्यूईबी), स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) और विदेशी मूल के पंजीकृत छात्र भी आवेदन के पात्र होंगे। डीयू के डीन ऑफ एग्जामिनेशन ने एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा कि पूर्व ड्रॉप आउट छात्र शताब्दी वर्ष के लिए अपना पंजीकरण फॉर्म जमा कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले संकायों, विभागों, कॉलेजों और केंद्रों को 20 जून, 2022 तक ऐसे छात्रों द्वारा भरे गए पंजीकरण फॉर्म की पुष्टि और सत्यापन को पूरा करने के लिए अधिसूचित किया गया है। आदेश में कहा गया है, पूर्व छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय के ऑनलाइन डे पोर्टल लिंक का उपयोग करके भी अपना पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं।
पंजीकरण फॉर्म भरने के बाद, छात्र आगे के संदर्भ के लिए भरे हुए फॉर्म का प्रिंट आउट रख सकते हैं। आवेदक उम्मीदवारों के अंतिम प्रवेश पत्र उनके संबंधित संकाय, विभाग, कॉलेज या केंद्र द्वारा पंजीकरण फॉर्म की पुष्टि के बाद जारी किए जाएंगे।