फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PhD Entrance Test 2023: डीयू-जेएनयू और बीबीएयू पीएचडी प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Sun, 22 Oct 2023 11:24 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

PhD Entrance Test 2023: एनटीए ने पीएचडी एंट्रेंस टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। डीयू, जेएनयू, बीएचयू और बीबीएयू से पीएचडी करने के इच्छुक छात्र, जिन्होंने आवेदन किया था, वे आपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
PhD Entrance Exam Admit Card Released - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PhD Entrance Test Admit Card 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने दिल्ली विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, बीबीएयू की पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार जेएनयू, बीएचयू और बीबीएयू में पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट - phd-entrance.samarth.ac.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

26 अक्तूबर से होगी परीक्षा

उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके उक्त वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। लिखित प्रवेश परीक्षा 26, 27, 30 और 31 अक्तूबर 2023 को कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी।

आधिकारिक नोटिस में लिखा है, "एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी कठिनाई या एडमिट कार्ड में कोई भी त्रुटि पाए जाने पर, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं या मेल कर सकते हैं।"
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • आधिकारिक वेबसाइट - phd-entrance.samarth.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगे गए आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • एडमिट कार्ड को अच्छे से चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकताओं के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें