फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU BTech Admission: डीयू में बीटेक दाखिलों के लिए 25 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन, जेईई मेन कॉमन रैंक से होगा चयन

Thu, 06 Jul 2023 12:07 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

DU BTech Admission 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में तीन बीटेक कार्यक्रम पेश कर रहा है।
विज्ञापन
DU UG Admission 2023 - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DU BTech Admission 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय ने डीयू बीटेक प्रवेश 2023 के लिए पंजीकरण बुधवार, पांच जुलाई से शुरू हो चुका है। जो आवेदक पात्र हैं वे अब नए पंजीकरण पोर्टल – engineering.uod.ac.in पर शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए बीटेक कार्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जो आवेदक रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं वे 25 जुलाई तक ऐसा कर सकते हैं।

विज्ञापन

यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि डीयू कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में तीन बीटेक कार्यक्रम पेश कर रहा है। जो आवेदक संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2023 में उत्तीर्ण हुए हैं, उनके ही आवेदन पर दाखिला देने के लिए विचार किया जाएगा। 

डीयू ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि यूओडी के बीटेक (कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग), बीटेक (इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग), और बीटेक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) में प्रवेश के लिए, विश्वविद्यालय मुख्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन) की अखिल भारतीय सामान्य रैंक सूची (AIR CRL) पर विचार करेगा।
 

आवेदक अपना जेईई मेन 2023 नाम, आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करके पंजीकरण पोर्टल पर डीयू बीटेक कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण कर सकेंगे। सफलतापूर्वक पंजीकरण करके, आवेदक अपने डैशबोर्ड पर लॉग इन कर सकेंगे और उसके बाद पाठ्यक्रम प्राथमिकताओं के साथ-साथ व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भर सकेंगे। 

 
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय ने कहा कि आवंटन के लिए, विश्वविद्यालय कार्यक्रम की योग्यता, श्रेणी (सामान्य/ ओबीसी-एनसीएल/ एससी/ एसटी/ ईडब्ल्यूएस) और सीटों की उपलब्धता के आधार पर उच्चतम संभव प्राथमिकता आवंटित करेगा। 
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें