DUET PG 2022: प्रवेश परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की जाएगी
दिल्ली यूनिवर्सिटी पोस्ट ग्रेजुएट (PG) और डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (PhD) दाखिलों के लिए एंट्रेंस टेस्ट 17, 18, 19, 20 और 21 अक्तूबर, 2022 को आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से दिल्ली विश्वविद्यालय पोस्ट ग्रेजुएट और पीएचडी प्रवेश परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। दाखिला परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड के माध्यम से सुबह आठ से 10 बजे तक, दोपहर 12:30 से 02:30 बजे तक तथा शाम को पांच से सात बजे की तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
DUET PG 2022 एनटीए डीयूईटी हेल्पडेस्क पर करें संपर्क
DUET PG 2022 के पेपर में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पैटर्न से वर्गीकरण, मिलान, समझ शामिल होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए, छात्रों को चार अंक प्रदान किए जाएंगे जबकि वहीं, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक नकारात्मक अंकन होगा यानी एक अंक काट लिया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की वेबसाइट - nta.ac.in, ntaexam2022.cbtexam.in पर संपर्क में रहें। यदि उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई कठिनाई आती है तो वे एनटीए हेल्प डेस्क पर 011 40759000/ 011 69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या Duet@nta.ac.in पर मेल भी कर सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया यहां बताई गई है।