फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU Admission 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय में कल से शुरू होगी तीसरी कटऑफ सूची के तहत एडमिशन प्रक्रिया  

Sun, 17 Oct 2021 04:10 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

DU Admission 2021: विश्वविद्यालय ने 16 अक्तूबर को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर तीसरी कटऑफ सूची जारी की है। इस सूची के तहत एडमिशन प्रक्रिया 18 अक्तूबर सुबह 10 बजे से शुरू होंगी और 21 अक्तूबर रात 11.59 तक चलेगी।
विज्ञापन
DU Admission 2021 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय में तीसरी कटऑफ सूची के तहत स्नातक के पाठ्यक्रमों में एडमिशन प्रक्रिया कल 18 अक्तूबर से शरू हो जाएगी। विश्वविद्यालय ने 16 अक्तूबर को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर तीसरी कटऑफ सूची जारी की है। इस सूची के तहत एडमिशन प्रक्रिया 18 अक्तूबर सुबह 10 बजे से शुरू होंगी और 21 अक्तूबर रात 11.59 तक चलेगी। दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत कॉलेजों के प्रिंसिपल 22 अक्तूबर शाम 5 बजे तक एडमिशन को स्वीकृति देंगे। जो छात्र एडमिशन के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह तीसरी कटऑफ सूची के तहत एडमिशन के लिए 23 अक्तूबर शाम 5 बजे तक फीस जमा कर सकते हैं।    

विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय ने दूसरी कटऑफ सूची 9 अक्तूबर को जारी की थी और इसके तहत एडमिशन की प्रक्रिया 11 से 15 अक्तूबर तक चली थी। दिल्ली विश्वविद्यालय की पहली कटऑफ सूची 1 अक्तूबर को जारी की गई थी। पहले दो राउंड के एडमिशन प्रक्रिया के तहत 50 हजार के करीब छात्रों ने विश्वविद्यालय के अंतर्गत विभिन्न कॉलेजों में अपना एडमिशन कंफर्म कराया है। जिन छात्रों को पहली और दूसरी कटऑफ सूची के तहत एडमिशन नहीं मिल जाया है वह तीसरी सूची के तहत एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

कुछ कॉलेज तीसरी कटऑफ सूची के तहत एडमिशन प्रक्रिया के खत्म होने के बाद सीटों की अपलब्धता को देखते हुए एक स्पेशल कटऑफ सूची भी जारी करेंगे। कई कॉलेजों ने पहली और दूसरी कटऑफ जारी होने के बाद अपने महत्वपूर्ण पाठ्यक्रमों में एडमिशन प्रक्रिया बंद कर दी है।  
विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत 64 कॉलेजों में स्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों में 70 हजार सीटें खाली है। इन सीटों पर 4 अक्तूबर से एडमिशन शुरू किए जा चुके हैं। विश्वविद्यालय द्वारा पहली कटऑफ सूची 1 अक्तूबर को जारी की गई थी। सीटों की उपलब्धता को देखते हुए विश्वविद्यालय द्वारा चौथी कटऑफ सूची 30 अक्तूबर और 5वीं कटऑफ सूची 8 नवंबर को जारी की जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें