डीआरडीओ सीईपीटीएएम टियर 1 परीक्षा 20 मार्च से आयोजित की जाएगी। टियर I परीक्षा सीबीटी पैटर्न पर होगी, जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे। DRDO CEPTAM भर्ती अभियान का उद्देश्य एडमिन और एलाइड कैडर (A&A) के तहत कुल 1061 रिक्तियों को भरना है। जिनमें जूनियर ट्रांसलेटर, स्टेनोग्राफर, एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट, स्टोर असिस्टेंट, सिक्योरिटी असिस्टेंट, व्हीकल ऑपरेटर, फायर इंजन ड्राइवर और फायरमैन पदों के लिए भर्ती की जा रही है।
इसके लिए चयन प्रक्रिया में टियर-I (सीबीटी) और टियर-II (स्किल/फिजिकल फिटनेस एंड कैपेबिलिटी टेस्ट, जहां भी लागू हो) शामिल होंगे। बता दें कि परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा प्रारूप पर आधारित होगी। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एक वैध आईडी प्रूफ के साथ अपना एडमिट कार्ड ले जाना होगा।