फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: मेघालय में दूरदर्शन और रेडियो पर विद्यार्थियों के लिए प्रसारित होंगी कक्षाएं 

Fri, 08 May 2020 08:41 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेघालय में विद्यार्थियों के लिए दूरदर्शन और रेडियो पर कक्षाएं प्रसारित की जाएंगी। लॉकडाउन की वजह से विद्यार्थियों की पढ़ाई दूरदर्शन और रेडियो के जरिए प्रसारित होने वाली कक्षाओं से होगी। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को दी। दूरदर्शन और रेडियो के जरिए प्रसारित होने वाली कक्षाओं से 2.5 लाख विद्यार्थियों को लाभ होगा। अधिकारियों का कहना है कि खासकर ग्रामीण इलाके और दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों को रेडियो और दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाली कक्षाओं से विशेष लाभ होगा क्योंकि इन इलाकों में इंटरनेट का एक्सेस सीमित होता है और नेटवर्क की समस्या भी रहती है। 

विज्ञापन



गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस का तीसरा चरण चल रहा है जो कि 17 मई तक है। कोरोना वायरस की वजह से स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद हैं। विद्यार्थियों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए पढ़ाया जा रहा है। मेघालय में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यार्थियों के लिए रेडियो और दूरदर्शन के जरिए कक्षाओं का प्रसारण होगा।  इस बात की जानकारी शिक्षा मंत्री लाहमेन रिम्बुई ने ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने लिखा है कि इसके लिए रेडियो और दूरदर्शन के साथ एमओयू साइन किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें