फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Choice of Subject: विषय बदलने का फैसला जल्दबाजी में न लें, सोच समझकर करें इसका चुनाव

Mon, 14 Oct 2024 09:03 AM IST
मेघा झा रशेल कोडी, द कन्वर्सेशन

सार

Choice of Subject: स्नातक में गलत विषय का चयन कर लिया हो, तो हड़बड़ाएं नहीं, बल्कि थोड़ा ठहरकर निर्णय लें
विज्ञापन
कन्फ्यूज छात्र - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Choice of Subject; छात्र अक्सर अपने कॉलेज के शुरुआती कुछ महीनों में अपने विषय के चुनाव को लेकर भ्रमित महसूस करते हैं। कई बार ऐसा होता है कि बारहवीं पास करने के बाद स्नातक में दाखिला लेते समय छात्र कुछ ऐसे विषयों का चयन कर लेते हैं, जिसका उनके पिछले शैक्षणिक रिकॉर्ड से कोई लेना-देना नहीं होता। ऐसा निर्णय वे विषय की बढ़ती मांग और अपने कॅरिअर को ध्यान में रखते हुए लेते हैं। लेकिन कॉलेज में पढ़ाई के दौरान कुछ समय बाद उन्हें अपने फैसले पर पछतावा होता है और वे अपने विषय को बदलने पर विचार करते हैं। अगर आप भी स्नातक के प्रथम वर्ष में अपने विषय को बदलने की सोच रहे हैं, तो ऐसा कोई भी निर्णय लेने से पहले कुछ महत्वपूर्ण बातों पर गौर करना जरूरी हो जाता है। इससे आपको कठिन परिस्थिति में भी प्रेरणा मिलती रहेगी और असफलता का भय भी नहीं सताएगा।
विज्ञापन

कॅरिअर योजना बनाएं

यह उन तरीकों में से एक है, जिससे छात्र अपने चुने हुए प्रमुख विषयों में ही सफलता की संभावनाओं को बढ़ा सकते हैं। उस कॅरिअर के बारे में सोचें, जिसमें आपको आनंद आता हो और यह भी विचार करें कि कैसे आप अपने चुने हुए विषय को अपने लिए उपयोगी बना सकते हैं। इन सबके बावजूद अगर पढ़ाई में बोरियत महसूस हो, तो विषय बदलने पर विचार किया जा सकता है। इसके अलावा विषय से जुड़े अलग-अलग कॅरिअर विकल्पों की पहचान करके और दूरगामी परिणामों को ध्यान में रखते हुए ही नया विषय चुनें।

 

अपना शोध करें

कॉलेज के छात्र कभी-कभी अपने चुने हुए विषयों को छोड़ देते हैं, क्योंकि वे अपने द्वारा चुने गए शैक्षणिक क्षेत्र से निराश हो जाते हैं। हो सकता है कि वे खुद को पूरी तरह से एक अलग शैक्षणिक विषय के लिए सही मानते हों। ऐसे में जिस विषय में आप अधिक रुचि रखते हैं, उससे संबंधित अपना शोध जारी रखें। ऐसे व्यक्ति से बात करने का प्रयास करें, जो आपकी क्षमताओं और प्राथमिकताओं को अच्छे से समझता हो। हालांकि, एक बार जब आपकी रुचियां स्पष्ट हो जाती हैं, तो आपको इन समस्याओं से बाहर निकलने में आसानी होगी।

 
विज्ञापन

चुनौती के लिए खुद को तैयार करें

जो छात्र एक समय अपनी कक्षा में शीर्ष पर होते थे, जब उन्हें कॉलेज में अपने पहले सेमेस्टर के दौरान परीक्षा में निम्न ग्रेड प्राप्त होता है, तो वे निराश हो सकते हैं। ऐसे छात्र कक्षा के पहले दिन ही अपनी महत्वाकांक्षा खो देते हैं। हालांकि, आपको यह नहीं सोचना चाहिए कि आपने परीक्षा में खराब प्रदर्शन किया है या आपने विषय का गलत चुनाव कर लिया है। कॉलेज सलाहकारों और प्रशिक्षकों की नकारात्मक प्रतिक्रिया से घबराएं नहीं। आत्मविश्वास को बनाए रखें और आप जो भी प्रमुख विषय चुनें, उसमें आने वाली शैक्षणिक चुनौतियों के लिए खुद को तैयार रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें