फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: आज जारी होगा 12वीं का रिजल्ट, मोबाइल एप के जरिए भी कर सकेंगे चेक

Wed, 28 Jul 2021 10:47 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

केरल उच्च माध्यमिक शिक्षा निदेशालय (DHSE) आज यानी कि बुधवार को बारहवीं कक्षा की परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। बोर्ड की तरफ से दोपहर तीन बजे बारहवीं के परिणाम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल उच्च माध्यमिक शिक्षा निदेशालय (DHSE) आज यानी कि बुधवार को बारहवीं कक्षा की परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। बोर्ड की तरफ से दोपहर तीन बजे बारहवीं के परिणाम की घोषणा की जाएगी। सूबे के शिक्षा मंत्री वी शिवंकुट्टी बारहवीं के रिजल्ट की घोषणा करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए 12वीं का रिजल्ट जारी होगा। 

विज्ञापन


प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 4 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक उपलब्ध होगा। विद्यार्थी मोबाइल एप और आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 12वीं का रिजल्ट देख सकेंगे। केरल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट keralaresults.nic.in है।

इसे भी पढ़ें-जेएनयूईई 2021: एनटीए ने जारी किया परीक्षा शेड्यूल, 27 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू, सितंबर में होगी परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन



इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे रिजल्ट
-keralaresults.nic.in
-dhsekerala.gov.in
- results.kite.kerala.gov.in
- kerala.gov.in

इसे भी पढ़ें-नीट: ओबीसी आरक्षण लागू करने की तैयारी में सरकार, सुशील मोदी ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा

इसके अलावा विद्यार्थी ‘iExaMS – Kerala’ मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए भी बारहवीं का रिजल्ट देख सकेंगे। विद्यार्थियों को रिजल्ट देखने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। आपको बता दें कि पिछले साल 3,75,655 विद्यार्थियों ने बारहवीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण किया और पास प्रतिशत 85.13 फीसदी था। 234 विद्यार्थी 100 फीसदी नंबर लाए थे। इस साल रिजल्ट की घोषणा के बाद विद्यार्थियों की मेरिट सूची जारी नहीं की जाएगी। 

ऐसे देखें 12वीं कक्षा का रिजल्ट
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट keralaresults.nic.in है।
-यहां होम पेज पर आपको 12वीं के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका 12वीं कक्षा का रिजल्ट खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें