दिल्ली विश्वविद्यालय के मुताबिक कैटेगरी सर्टिफिकेट न मिलने के कारण ऐसे उम्मीदवारों के लिए सीएसएएस राउंड-1 में सीट आवंटन खारिज कर दिया गया है। ऐसे सभी उम्मीदवारों को सीएसएएस राउंड-2 में अनारक्षित श्रेणी में माना जाएगा, जो अनारक्षित श्रेणी में सीटों की उपलब्धता के अधीन होगा। डीयू ने अपने सार्वजनिक नोटिस में कहा गया है कि दिल्ली विश्वविद्यालय के सामान्य सीट आवंटन प्रणाली में आवेदन करने के लिए अनुसूचित जाति / अनुसूचित जन जाति / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी-एनसीएल / पीडब्ल्यूबीडी / सीडब्ल्यू श्रेणी से संबंधित उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में अपने आवश्यक दस्तावेज / प्रमाण पत्र जमा करना सुनिश्चित करें।
इस बीच, दिल्ली विश्वविद्यालय ने पहली मेरिट सूची के लिए सीट आवंटन की समय सीमा 24 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। अब तक, 72 हजार से अधिक छात्रों ने अपने आवंटित कॉलेज और पाठ्यक्रम को स्वीकार कर लिया है। डीयू की अधिसूचना में कहा गया है किजिन उम्मीदवारों को सीएसएएस राउंड-1 में सीट आवंटित की गई है, उन्हें डैशबोर्ड के माध्यम से आवंटन स्वीकार करना होगा। अब से, कॉलेज के प्रिंसिपल से अनुमोदन प्राप्त करने के बाद, उन्हें प्रवेश की पुष्टि के लिए शुल्क का भुगतान करना होगा।